अमेरिका में हिंदू सबसे ज्यादा शिक्षित, पैसा कमाने में भी किसी से कम नहीं: रिपोर्ट

नई दिल्ली। अमेरिका में हिंदू समुदाय के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। प्यू रिसर्च के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे सभी धार्मिक समुहों में हिंदू समुदाय के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित है। पिछले महीने दिसंबर में जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा के मामले में अमेरिका में रह रहे हिंदुओ ने यहूदी समुदाय के लोगों को भी पछाड़ दिया है, जो अब तक सबसे ऊपर थे। इस रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज डिग्री वालों में सबसे अधिक संख्या हिंदुओं की है।

कॉलेज डिग्री वाले सबसे ज्यादा हिंदू

कॉलेज डिग्री वाले सबसे ज्यादा हिंदू

यहां तक कि नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, कैरिबायाई और सब-सहारा अफ्रीका देशों से लेकर जहां भी हिंदू बहुसंख्यक हैं, वहां हिंदू समुदाय के लोग ही सबसे ज्यादा शिक्षित है। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्म के आधार पर अगर देखा जाए तो 77 फीसदी के साथ कॉलेज डिग्री वालों में से हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है। हिंदुओं के बाद दूसरा नंबर यूनिटेरियन समुदाय के लोगो का आता है, जो दूसरे सबसे ज्यादा शिक्षित है। वहीं, यहूदी भी 59 फीसदी के साथ दूसरे नंबर है। इसके अलावा 43 फीसदी नास्तिक और 42 फीसदी एगनॉस्टिक तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। वहीं, 39 फीसदी के साथ मुसलमान और 26 फीसदी के साथ कैथोलिक पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

इनकम सीधे शिक्षा को प्रभावित करती है

इनकम सीधे शिक्षा को प्रभावित करती है

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे एक बात स्पष्ट होती है कि धर्म के अलावा भी कई सारे फैक्टर है, जो शिक्षा को प्रभावित करते हैं, जिसमें सामाजिक आर्थिक स्थिति, सरकारी रिसोर्स और माइग्रेंट पॉलिसी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया कि धर्म कभी शिक्षा में बाधा नहीं डालता है। क्यों अमेरिका में धर्म के आधार पर हिंदू सबसे ज्यादा शिक्षित है और वर्ल्डवाइड के हिसाब से हिंदू दूसरों की तुलना में कम शिक्षित है।

यहूदियों के बाद हिंदू सबसे ज्यादा कमाने वाले

यहूदियों के बाद हिंदू सबसे ज्यादा कमाने वाले

पीयू एक और स्टडी पर नजर डाले तो अमेरिका में यहूदियों के बाद हिंदू ही दूसरे सबसे ज्यादा इनकम कमाने वाले लोग है। इससे यह साबित होता है कि अच्छी इनकम शिक्षा को प्रभावित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+