'हिंदी मीडियम' की एक्ट्रेस सबा कमर ने सगाई के बाद तोड़ी शादी, मंगेतर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

इस्लामाबाद। दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आ चुकीं पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सबा कमर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जल्दी ही अपने मंगेतर अजीम खान संग शादी करने वालीं एक्ट्रेस सबा कमर ने अब ऐलान किया है कि अब उन्होंने अजीम से शादी नहीं करने का फैसला लिया है। सबा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मंगेतर अजीम खान से शादी तोड़ने की घोषणा की। इस फैसले के पीछे की वजह उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया शादी तोड़ने का ऐलान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया शादी तोड़ने का ऐलान

सबा कमर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'मैं आज में एक जरूरी ऐलान करने जा रही हूं कि बहुत सारे पर्सनल रीजन की वजह से मैंने अजीम खान से मैं अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है। हम अब शादी नहीं करेंगे, आशा करती हूं कि जिस तरह आपने सभी ने मेरे हर फैसलों को सपोर्ट किया है, उसी तरह इस फैसले में भी मेरा समर्थन करेंगे। मुझे लगता है कि कभी देर नहीं होती अगर आप को सच पता लग जाए।'

सबा के पोस्ट पर मंगेतर अजीम ने कही ये बात

सबा के पोस्ट पर मंगेतर अजीम ने कही ये बात

सबा कमर ने आगे लिखा, मैं आप सभी को यह भी बताना चाहती हूं कि मैं कभी अजीम खान से नहीं मिली। हम सिर्फ फोन कॉल के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए थे। मेरे लिए यह कठिन समय है लेकिन यह भी गुजर जाएगा। इंशाअल्लाह, आप सभी को ढेर सारा प्यार।' दिलचस्प बात यह है कि सबा कमर के इक पोस्ट पर उनके पूर्व मंगेतर अजीम खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजीम ने लिखा, 'उन्होंने (सबा) ने मेरे हिस्से की कहानी नहीं बताई, हां ये मेरी गलती थी।'

अजीम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

अजीम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

बता दें कि अजीम खान इन दिनों एक महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सबा कमर के साथ सगाई के बाद अजीम पर यह गंभीर आरोप लगे थे। अजीम ने एक वीडियो शेयर कर खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया था। हालांकि उस दौरान सबा ने अजीम का सपोर्ट किया था, उन्होंने पोस्ट के कमेंट में लिखा, 'मुझे तुम पर भरोसा है।' सबा ने इसके साथ एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट की थी।

यह भी पढ़ें:प VIDEO: नदी के किनारे खड़े वरुण को कृति सेनन ने दिया धक्का, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+