VIDEO: नदी के किनारे खड़े वरुण को कृति सेनन ने दिया धक्का, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया?

नई दिल्ली। वरुण धवन और कृति सेनन अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेड़िया की अरुणाचल प्रदेश में शूटिंग कर रहे हैं। उनके अरुणाचल प्रदेश के शेड्यूल से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। वरुण धवन और कृति सेनन अरुणाचल प्रदेश में जमकर मस्ती भी कर रहे हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कृति और वरुण नदी के किनारे खड़े दिख रहे हैं। वीडियो में कृति वरुण को धक्का देती नजर आ रही हैं।

कृति ने वरुण का दिया धक्का

कृति ने वरुण का दिया धक्का

वीडियो में वरुण लाल जैकेट, सफेद टी-शर्ट और काले ट्राउजर में दिख रहे हैं। वरुण कृति के साथ जंगल में नदी के किनारे खड़े हैं। सामने नीचे की तरफ पानी की धार बह रही है। कृति उनके पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसी बीच वह वरुण को धक्का देती हैं और पीछे से पकड़ लेती हैं। वह गिरते तो नहीं लेकिन काफी डर जाते हैं। वीडियो में शूटिंग क्रू भी नजर आ रही है। कैमरामेन सीन को दूर से शूट करते भी दिख रहे हैं।

Recommended Video

    VIDEO: नदी के किनारे खड़े वरुण को कृति सेनन ने दिया धक्का, जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया?

    देखें वीडियो

    हालांकि वीडियो के लास्ट में आपको समझ में आ जाएगा कि ये फिल्म की शूटिंग का एक सीन है, जिसको दोनों प्ले कर रहे हैं। वरुण और कृति दोनों ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के हापोली गाँव में होली मनाई। वरुण, कृति के साथ उनके निर्देशक अमर कौशिक, और भेडिया के अन्य क्रू सदस्य 'शैतान का साला' और 'हुक्का बार' जैसे गानों पर मस्ती करती दिखाई दी थी। ये वीडियो कृति के फैन पेज से शेयर किया गया था।

    वीडियो कृति के फैन पेज से शेयर किया गया

    बात अगर कृति सेनन और वरुण धवन के वर्क फ्रंट की करें तो दोनों की यह एक साथ दूसरी फिल्म है। भेडिय़ा अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी और फिल्म दिनेश विजान द्वारा निर्मित की जा रही है। इससे पहले दोनों स्टार्स रोहित शेट्टी की 2015 में आई फिल्म दिलवाले में एक साथ दिखाई दिए थे। दिलवाले में शाहरुख खान, काजोल और वरुण, कृति लीड रोल में थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+