नामांकन जीतकर हिलेरी ने रचा इतिहास, पति बिल ने की जनता से सिफारिश

फिलाडेल्फिया। मंगलवार रात फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के कनवेंशन में हिलेरी क्लिंटन ने नवंबर में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए नामांकन जीत लिया। इसके साथ ही हिलेरी पहली महिला बन गई हैं जिन्‍हें राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए नामांकन हासिल हुआ है। उनके पति और पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन ने इस दौरान हिलेरी को अपना 'बेस्‍ट फ्रेंड' बताया और देश का अगला राष्‍ट्रपति बनाने की वकालत की।

hillary-clinton-bill-clinton-us-president

हिलेरी को करार दिया चेंजमेकर

बिल क्लिंटन ने हिलेरी के बारे में कहा कि वे अब तक की 'बेहतरीन चेंजमेकर' हैं। बिल ने इस दौरान जो स्‍पीच दी उसमें उन्‍होंने काफी पर्सनल तौर पर हिलेरी के बारे में बातें कहीं। बिल ने कहा कि हिलेरी समाज के लिए काफी समर्पित भाव रखती हैं।

हिलेरी ने सीखाया सेवा भाव

बिल क्लिंटन ने बताया कि किस तरह से वर्ष 1971 में दोनों की मुलाकात हुई थी। बिल ने बताया कि येल लॉ स्कूल में हिलेरी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

फिर उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद दोनों बेस्‍ट फ्रेंड्स बन गए और फिर उन्‍होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त से शादी कर ली। क्लिंटन की मानें तो व्यक्तिगत रूप से समाज सेवा की सेवा करने वालों के बारे में हिलेरी ने ही उन्‍हें बताया।

और क्‍या बोले बिल पत्‍नी के बारे में

अगर मुसलमान हैं, अपनी आजादी से प्‍यार करते हैं लेकिन आतंकवाद से नफरत करते हैं, तो हिलेरी आपके लिए बेहतर विकल्‍प हैं। हिलेरी देश की राष्‍ट्रपति के लिए अच्‍छा विकल्‍प हैं क्‍योंकि वह मुश्किलों में भी हार नहीं मानती हैं। इराक युद्ध के समय हिलेरी ही पहली महिला सीनेटर थीं जिन्‍होंने ऑर्म्‍ड फोर्सेज कमेटी के साथ काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+