हिलेरी क्लिंटन के करीब हैं आगरा से लेकर भारतीय डिशेज

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारत की डिशेज से लेकर ताजमहल और यहां के तमाम नेताओं को चाहती हैं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन। वह अनेक बार भारत आई हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

Hillary Clinton is fond of India

वे कई बार भारत आ चुकी हैं। हिलेरी क्लिंटन ने साल 2012 में अपनी भारत यात्रा के समय संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। वह 10 जनपथ जाकर श्रीमती गांधी से मिलीं और दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक चली। तब दोनों नेताओं ने आतंकवाद और अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान की स्थितियों सहित दोनों देशों से सम्बंधित व्यापक मुद्दों पर चर्चा की थी।

कमाल की स्मरण शक्ति

उनकी स्मरण शक्ति कमाल की है। हिलेरी क्लिंटन अपने भारत दौरे के दौरान भले ही एक के बाद एक बैठकों और मुलाकातों में व्यस्त रहीं हों, लेकिन उनकी स्मरण शक्ति ने यहां ताज महल होटल के कर्मचारियों को उस समय चकित कर दिया, जब उन्होंने उस झूले के बारे में पूछा जो उनके पूर्व भारत दौरे के दौरान प्रेसीडेंसियल सूट की शोभा बढ़ाता था।

वर्ष 2000 में अपने भारत दौरे के दौरान क्लिंटन जिस ग्रैंड प्रेसीडेंसियल सूट में ठहरी हुई थीं, 2012 में भी वह उसी सूट में ठहरी थीं। क्लिंटन ने अपनी एक भारत यात्रा के समय आगरा का भी दौरा किया था। वह 2008 में भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की होड़ में शामिल थीं लेकिन वह अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा से पिछड़ गई थीं।

हिलेरी क्लिंटन का चुनाव अभियान अमरीका के इतिहास में सबसे महंगा चुनाव अभियान हो सकता है। वह अपने तरफदारों तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से2,5 अरब डालर जुटाने का इरादा रखती हैं। सन् 2012 में वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव अभियान का बजट 71,6 करोड़ डालर रहा था।

उन्होंने 12 अप्रैल को हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद के लिये चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा की। उन्होंने फेसबुक के अपने पेज पर अमरीका के लिए हिलेरी नाम के दो मिनट के एक वीडियो में कहा - मैं राष्ट्रपति पद के लिये संघर्ष शुरू कर रही हूँ। हर रोज़ अमरीकियों को एक चैंपियन की जरूरत है। और मैं ऐसा चैंपियन बनना चाहती हूँ।

विदेश मामलों के जानकार अरुण कुमार कहते हैं कि क्लिंटन का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए शुभ रहेगा। तब भारत अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+