फ्रांस में हिजाब पहनी महिला को पुलिस ने मार दी गोली, मजहबी नारा लगा मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की दे रही थी धमकी

फ्रांसीसी पुलिस ने मंगलवार सुबह पेरिस में मेट्रो स्टेशन पर एक हिजाब पहने महिला को गोली मार दी। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यात्रियों ने बताया कि महिला जब धमकी भरा व्यवहार करने लगी तो उसे गोली मार दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस में मेट्रो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इस महिला का बर्ताव अजीब है। महिला कथित तौर पर "अल्लाह हू अकबर" और "तुम सब मरने वाले हो" चिल्लाते हुए मेट्रो को उड़ाने की धमकी दे रही थी।

 Hijab-Wearing Woman Shot by Police

पुलिस ने जब इस महिला को घेरा और उससे सहयोग करने को कहा था तो उसने खुद को बम से उड़ा लेने की धमकी दी। पुलिस ने किसी तरह वहां से आम लोगों को हटाया और महिला को अलग-थलग कर दिया।

आदेशों का इनकार करने के बाद पुलिस ने महिला को गोली मार दी। यह घटना बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस स्टेशन पर हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली महिला के पेट में लगी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की हालत इस वक्त गंभीर है और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बाद में जांच में महिला के पास से किसी तरह का हथियार या विस्फोटक बरामद नहीं किया गया।

सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए, अधिकारियों द्वारा मेट्रो स्टेशन को तुरंत खाली करा लिया गया। फ्रांस में 13 अक्टूबर से 'इमरजेंसी अटैक अलर्ट' है। इसी दिन अरसास शहर में एक टीचर की चाकू से हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+