सैप सेंटर में पीएम मोदी की स्‍पीच की खास बातें

कैलिफोर्निया। पहले फेसबुक के हेडक्‍वार्टर पर और फिर कैलिफोर्निया के सैप सेंटर में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू नजर आया। पिछले वर्ष जो नजारा अमेरिका के मैडिसन स्‍क्‍वायॅर में नजर आया था, इस बार भी कुछ वैसा ही दृश्‍य सैप सेंटर एरिना में भी था।

modi-in-sap-center

हर तरफ मोदी मोदी के नारे लग रहे थे और लोगों को पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार था। 18,000 भारतीयों की भीड़ से सैप सेंटर खचाखच भरा था। सैन होजे के इस सैप सेंटर को देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह भारत के बाहर की कोई जगह है।

ब्रेन ड्रेन से लेकर आतंकवाद तक का जिक्र

पीएम मोदी ने यहां पर आतंकवाद से लेकर, ब्रेन ड्रेन और देश में मौजूद राजनीति पर तो बात की ही साथ ही साथ सिलिकॉन वैली में बसे भारतीयों को डायरेक्‍टर फ्लाइट का गिफ्ट भी दे डाला। आइए एक नजर डालते हैं कि पीएम मोदी ने अपनी सैप सेंटर की स्‍पीच में क्‍या-क्‍या कहा।

  • अपने भाषण की शुरुआत गुड मॉर्निग कैलिफोर्निया के साथ की।
  • भारतीयों को याद दिलाया कि आज भगत सिंह का जन्मदिन है।
  • सैप सेंटर में वीर भगत सिंह अमर रहे के नारे गूंज उठे।
  • पीएम मोदी ने अपनी स्‍पीच में मैडिसन स्‍क्‍वॉयर का भी जिक्र किया।
  • तकनीकी विशेषज्ञों के साथ कैलिफोर्निया में भारत की 'चमकदार छवि' नजर आ रही है।
  • मैं यहां 25 साल बाद आ रहा हूं। मैंने यहां बहुत से बदलाव देखे हैं।
  • यहां लोगों में कुछ बड़ा करने की चाह और सपने भी मुझे उनकी आंखों में दिखाई दे रहे हैं।
  • मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।
  • मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं अपने देश के लिए जीऊंगा और मरूंगा।
  • कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा बेटे ने 250 करोड़, बेटी ने 500 करोड़ और दामाद ने हजार करोड़ बनाए।
  • मोदी ने जेम थ्योरी का मतलब भी समझाया. बताया।
  • जे यानी जन-धन बैंक खाता, ए यानी आधार कार्ड और एम यानी मोबाइल गवर्नेंस।
  • आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता।
  • अच्छे-बुरे आतंकवाद से मानवता की रक्षा नहीं हो सकती।
  • यूएन 70 साल से तय नहीं कर सका कि आतंकवाद की परिभाषा क्या है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+