इजराइल ने 400 लॉन्चर्स उड़ाए तो 100 रॉकेट्स के साथ हिज्बुल्लाह ने किया पलटवार, दहल उठा ईसा मसीह का शहर
Hezbollah-Israel Conflict: रविवार की सुबह लेबनान से हिजdबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल के हाइफा क्षेत्र में करीब 85 रॉकेट दागे हैं, इससे पहले जेज्रेल घाटी में भी रात भर रॉकेट दागे गए थे, जो अक्टूबर में युद्ध की शुरुआत के बाद से आतंकवादी समूह की तरफ से इजराइल में सबसे बड़ा हमला है।
हालांकि, हिज्बुल्लाह के हमले में इजराइल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सुबह के समय अचानक सायरन बजने से एक किशोर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, रॉकेट की चपेट में आने से तीन लोगों के घायल होने की रिपोर्ट इजराइली मीडिया ने दी है।

इजराइल पर हिज्बुल्लाह का पलटवार
इजराइली सेना ने कहा है, कि हाइफा की तरफ से दागे गए कुछ रॉकेटों को रोक दिया गया, जबकि अन्य उत्तरी तटीय शहर के उपनगर किरयात बिआलिक में गिरे, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में दो 70 साल के नागरिक हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, वहीं 16 साल की एक लड़की भी रॉकेट के मलबे की चपेट में आने से मामूली घायल हो गई है। तीनों को इलाज के लिए हाइफा के रामबाम मेडिकल सेंटर ले जाया गया। इसके अलावा, लोअर गैलिली के मोरेशेट में एक रॉकेट एक घर पर गिरा, जिससे काफी नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
हिज्बुल्लाह के हमले के बाद गैलिली झील के आसपास भी सायरन बजने लगे। हालांकि, वहां किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इजराइल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, कि "ईसा मसीह के होमटाउन नाजरेथ पर हिज्बुल्लाह ने हमला किया है।"
वहीं, एक बयान में हिज्बुल्लाह ने दावा किया है, कि रॉकेट फायर ने हाइफा क्षेत्र में राफेल रक्षा फर्म की सुविधा को निशाना बनाया। ईरान समर्थित आतंकवादी समूह ने कहा है, कि रॉकेट पिछले सप्ताह लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोटों के जवाब में थे, जिसमें आतंकवादी समूह के 30 से ज्यादा सदस्य मारे गए और हजारों अन्य घायल हो गए। इस हमले का श्रेय इजराइल को दिया गया, जिसने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है
IDF ने कहा, कि इन हमलों में कोई सीधा रॉकेट इजराइली शहर पर नहीं गिरा, जिसकी जिम्मेदारी हिज्बुल्लाह ने ली है। आईडीएफ के अनुसार, रात करीब 1 बजे पहला हमला सात रॉकेटों से किया गया, सुबह 5 बजे से कुछ पहले 12 रॉकेटों का एक बड़ा हमला किया गया और सुबह 5 बजे के बाद तीसरा हमला किया गया, जिसमें पांच रॉकेटों का इस्तेमाल किया गया।

इससे पहले, शनिवार को आईडीएफ ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के लगभग 400 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिनमें रॉकेट लांचर भी शामिल थे। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने शनिवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि इजराइली सेना ने आतंकवादी समूह की तरफ से इजराइल के खिलाफ बड़े रॉकेट हमले शुरू करने की तैयारी की पहचान की है।
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हिज्बुल्लाह के हमलों के बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने शनिवार रात मंत्रियों और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की है। होम फ्रंट कमांड ने उत्तरी इजराइल में रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी किए और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं, लोगों को शेल्टर होम के करीब रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, बड़ी सभाओं के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications