हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह को भव्य विदाई की तैयारी, अयातुल्लाह खामेनेई करेंगे अगुवाई

हिज्बुल्लाह के सेक्रेटरी जनरल हसन नसरल्लाह का आज प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल नसरल्लाह के अंतिम संस्कार पर संभावित हमला हो सकता है, यही वजह है कि हिज्बुल्लाह ने नसरल्लाह को प्रतीकात्मक विदाई देने का विकल्प चुना है। खुद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमैनी खुद ईरान से शुक्रवार की नमाज का नेतृत्व करेंगे। पिछले कई वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसे में समझा जा सकता है कि नसरल्लाह की क्या अहमित है।

गौर करने वाली बात है कि इजराइली हमले में हिज्बुल्लाह के कई कमांडरों की मौत हो गई है। पिछले हफ्ते सोमवार को इन कमांडरों का गोपनीय तरह से अंतिम संस्कार किया गया। हिज्बुल्लाह ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि अभी पदाधिकारी और धार्मिक गुरु दिवंगत नेता को सही से अंतिम विदाई भी नहीं दे सकते हैं।

nasrallah

दुनियाभर की निगाहें

आज हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह के अंतिम संस्कार के दिन को लेकर पूरी दुनिया की सांसे अटकी हुई हैं। आशंका है कि इजरायल जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

यही वजह है कि इस पूरे कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है। इस बात को लेकर चर्चा है ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला जो बंकर में छिपे हैं, वो भी इस कार्यक्रम के लिए निकलकर बाहर आएंगे। ऐसे में इजरायल की प्रतिक्रिया के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।

जानकारी गोपनीय

रिपोर्ट्स बताती हैं कि नसरल्लाह के अंतिम विदाई कार्यक्रम को शुरू में एक भव्य आयोजन के तौर पर आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इसे छोटा कर दिया गया है और इज़राइल द्वारा किसी भी तरह के पूर्व-आक्रमण को रोकने के लिए इससे जुड़ी जानकारी को गुप्त रखा गया है।

सदमे में हिज्बुल्लाह

बेरूत के कमांड मुख्यालय में भूमिगत बंकर में मारे गए नसरल्लाह की मौत से हिजबुल्लाह सदमे में है। जिस तरह से इजराइल ने दुश्मन की सीमा में घुसकर यह कार्रवाई की है, उसने इजराइल की क्षमता का परिचय दुनिया को दिया है, वह अपने दुश्मन को कहीं भी घुसकर मार सकता है।

नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह सदमे में है, अब उसे दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना का सामना करना पड़ रहा है। इस संघर्ष में पहले ही इजरायल के आठ सैनिकों की जान जा चुकी है, जिसमें एक कैप्टन भी शामिल है।

कहां दफनाया जाएगा नसरल्लाह

इस तनावपूर्ण माहौल के बीच, इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि नसरल्लाह को कहां दफनाया जाएगा। जबकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि उसका अंतिम विश्राम स्थल लेबनान में हो सकता है, दूसरों का मानना ​​है कि उसे इराक के कर्बला में इमाम हुसैन की दरगाह में दफनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+