हिजबुल्लाह ने इजराइल पर तान रखे हैं 2 लाख रॉकेट्स, बस इशारे का इंतजार, इजराइली सेना ने उठाया बड़ा कदम
Israel-Hezbollah Conflict: हमास के साथ जारी लड़ाई के बाद लेबनान से संचालित होने वाले आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने चेतावनी दे रखी है, कि अगर इजराइल, गाजा पट्टी में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करता है, तो वो इजराइल के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। हिजबुल्लाह ने चेतावनी देते हुए इजराइल के खिलाफ दूसरा फ्रंट खोलने की धमकी दी, जिसको लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान को चेतावनी दी है और कहा है, कि अगर ऐसा होता है, तो फिर लेबनान के लिए ये एक खतरनाक स्थिति होगी।
इस बीच इजराइली अखबार जेरूसलम पोस्ट ने बताया है, कि इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज (आईएनएसएस) ने हिजबुल्लाह के रॉकेट और मिसाइल शस्त्रागार को लेकर अपना आकलन जारी किया है।

हिजबुल्लाह को लेकर बड़ा दावा
अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि "हिजबुल्लाह एक ईरानी समर्थित संगठन है जो अत्यधिक विनाशकारी हथियारों के पर्याप्त शस्त्रागार से लैस है। इसके पास नियमित और रिजर्व, दोनों तरह के सैनिक मौजूद हैं और अनुमान है, कि हिजबुल्लाह के पास 50,000 से 100,000 लड़ाके हैं। इसके अलावा, राडवान फोर्स, युद्ध के लिए उच्च प्रशिक्षित कमांडो इकाई है, जो सीरिया में जंग लड़ चुके हैं।"
रिपोर्ट में कहा गया है, "इसके अलावा, हिजबुल्लाह को शिया कार्यकर्ताओं से बाहरी समर्थन मिलता है, जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सीरिया और इराक जैसे पड़ोसी देशों के लोग भी शामिल हैं।"
इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है, कि हिज़्बुल्लाह के पास करीब 150,000-200,000 रॉकेट, सबमशीन बंदूकें और मिसाइलों का व्यापक भंडार शामिल है, जिसमें सैकड़ों अत्यधिक सटीक और विनाशकारी मिसाइलें शामिल हैं।
हिज़्बुल्लाह के शस्त्र भंडार में इसके अलावा, सटीक जीपीएस-आधारित नेविगेशन सिस्टम से लैस और लगभग 500 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने वाले करीब सौ फतह 110 प्रोजेक्टाइल हैं, जिसमें महत्वपूर्ण सटीकता और विनाशकारी क्षमता है।
हिजबुल्लाह के पास चीन की उच्च गुणवत्ता वाली सतह से हवा में मार करने वाली C802 मिसाइलों और रूस की याखोंट मिसाइलें भी हैं। इसके अलावा, उसके पास "कॉर्नेट" एंटी-टैंक मिसाइलें हैं, जो सटीक एंटी-कार्मिक क्षेत्र हथियार (पीएजेडएम) लॉन्च करने में सक्षम हैं, साथ ही एसए-17 और एसए-22 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें हैं, जो जहाजों और हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाने में सक्षम हैं।
आईएनएसएस की रिपोर्ट में ये भी माना गया है, कि हिजबुल्लाह के पास ड्रोन क्षमता भी है, जिनमें से ज्यादातर हमले और खुफिया मिशनों के लिए निर्मित हैं, जिनकी रेंज 400 किमी तक है।
लिहाजा, इजराइली सेना हिजबुल्लाह को लेकर काफी सतर्क है और इजराइल के प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है, कि अगर हिजबुल्लाह फ्रंट खोलता है, तो इसका खामियाजा लेबनना को भुगतना पड़ेगा।
हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइली एक्शन
वहीं, इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा है, कि उसने हिजबुल्लाह के खिलाफ उत्तरी इजराइल से लगती लेबनना सीमा में ऑपरेशंस को अंजाम दिया है। आईडीएफ ने कहा है, कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के टेरेरिस्ट इम्फ्रास्टक्चर को तबाह कर दिया है, जिसमें एक मिलिट्री कंपाउंड और ऑब्जर्वेशन पोस्ट शामिल है।

इसके अलावा इजराइली सेना ने दावा किया है, उसके ऑपरेशन में हिजबुल्लाह के चार आतंकी मारे गये हैं।
इसके अलावा, इजराइल रक्षा बलों का कहना है, कि उसने पिछले दिन गाजा पट्टी में हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूहों से संबंधित करीब 320 ठिकानों पर हमले किए हैं। आईडीएफ का कहना है कि रात भर में वायु सेना ने उन सुरंगों पर हमला किया जहां हमास और इस्लामिक जिहाद के कार्यकर्ता छिपे हुए थे।
वहीं, इज़राइल रक्षा बलों का कहना है कि उसने दक्षिणी लेबनान में लड़ाकों के एक समूह को फिर से निशाना बनाया और एक टैंक रोधी मिसाइल लांचर को नष्ट कर दिया। इजराइली सेना के मुताबिक, सेल पर सीमावर्ती शहर श्लोमी के पास एक मिसाइल लॉन्च करने की योजना बनाने का शक है।












Click it and Unblock the Notifications