क्लासरूम में गलती से लैपटॉप छोड़कर चली गई महिला टीचर, छात्रों ने देखा तो खुला एक 'गंदा राज'

नई दिल्ली, 19 जुलाई: न्यूयॉर्क के जिल चैफेट्ज़ ट्रांसफर हाईस्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक टीचर ने अपना लैपटॉप क्लास रूम में ही छोड़ दिया। जिसमें किसी तरह का लॉक नहीं लगा था। इसके बाद कुछ छात्रों ने उसे खोलकर पड़ताल की। जिसमें उनकी अश्लील तस्वीरें मिलीं। उनके साथ एक लड़का भी नजर आ रहा था, जो उसी स्कूल का था। कुछ दिनों बाद वो अश्लील तस्वीरें वायरल हो गईं। शुरू में ये नहीं पता था कि कैसे वो तस्वीरें लीक हुईं, लेकिन अब जांच के बाद पूरा मामला सामने आ गया।

कर्मचारी आवास में किया सेक्स

कर्मचारी आवास में किया सेक्स

स्पेशल कमिश्नर ने जांच में पाया कि जिल चैफेट्ज़ ट्रांसफर हाईस्कूल के एक छात्र ने कर्मचारी आवास में अपनी टीचर के साथ तीन बार सेक्स किया था। कुछ छात्रों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उनको टीचर और छात्र के संबंध के बारे में पता था, जबकि एक छात्र ने बताया कि एक दिन जब वो ऑडिटोरियम में गया तो उसने देखा कि महिला टीचर ने अपने पैर को छात्र के घुटने के ऊपर रखा था। इसके अलावा उसका सिर छात्र के कंधों पर था।

कई बार बदली कहानी

कई बार बदली कहानी

छात्र ने टीचर के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करते हुए कई बार अपनी कहानी बदली, फिर कहा कि उसने झूठ बोला, क्योंकि वो शिक्षक को परेशानी में नहीं डालना चाहता था। वहीं दूसरी ओर महिला टीचर ने भी शारीरिक संबंध की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने बस इतना माना कि वो उस छात्र के साथ फ्लर्ट कर रही थीं। उनके मन में कुछ रोमांटिक फीलिंग्स थीं, लेकिन वो उसे जाहिर नहीं कर पाईं।

टैटू के जरिए खुली पोल

टैटू के जरिए खुली पोल

महिला टीचर ने आगे कहा कि एक दिन वो अपना पर्सनल लैपटॉप भूल गई थीं। जिसमें उनकी अश्लील फोटोज थीं। बाद में वो सारी फोटोज छात्रों के बीच वायरल हो गईं। जांचकर्ताओं के मुताबिक एक तस्वीर में महिला टीचर के ब्रेस्ट के पास रस्सियां थीं, जबकि दूसरी फोटो पूरी नग्न थी। वैसे तो शुरु में किसी ने उन्हें नहीं पहचाना, लेकिन बाद में एक टैटू के जरिए पता चला कि सारी तस्वीरें महिला टीचर की ही हैं।

आधी रात हुई बात

आधी रात हुई बात

वहीं जांचकर्ताओं ने जब छात्र और टीचर के कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो उनके बीच 46 टेक्स्ट मैसेज मिले, जबकि उन्होंने एक दूसरे को तीन बार कॉल किया था। इसमें से कुछ बातचीत तो आधी रात के बाद हुई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक ये घटना दो साल पुरानी है, जिसकी जांच रिपोर्ट अब आई है। महिला टीचर ने सितंबर 2018 में स्कूल को ज्वाइन किया था। इस घटना के बाद मार्च 2019 में उनको हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+