अमेरिका में भारी बर्फबारी, बारिश के चलते हजारों फ्लाइट रद्द, लोगों को दी गई चेतावनी
शिकागो, 03 फरवरी। अमेरिका के लाखो नागरिक इस समय कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की चपेट में हैं। तेज बर्फीली हवाओं के साथ बारिश, और सबकुछ जमा देने वाली ठंड से सेंट्रल यूएस के लाखों लोगों का जीवन थम गया है। खराब मौसम की वजह से एयरलाइंस न हजारों विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने अपील की है कि लोग सड़क पर ना जाएं और स्कूल के कैंपस को बंद रखें। मंगलवार रात से ही अमेरिका में मौसम ने बड़ी करवट ली। न्यू मैक्सिको, कोलोराडो तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार की सुबह ओक्लाहोमा, कनसास, मिसोरी, इलिनॉइस, इंडियाना, मिशिगन में जमान देने वाली बारिश हुई और हर तरफ बर्फ की एक चादर बिछ गई।

लेविस्टाउन में बुधवार को कई जगह पर पैर तक बर्फ जम गई है। यहां 14.4 इंच, बर्फबारी हुई है जबकि मिसोरी शह में 11.5 इंज बर्फबारी हुई है। नेशनल वेदर सर्विस के मौसम वैज्ञानिक एंड्रयू ओरिसन ने कहा कि कई इलाकों में अभी भी बर्फबारी हो रही है। सेंट्रल इलिनॉइस और नॉर्दर्न इंडियाना में सबसे अधिक बर्फबारी हुई है, यहां 12 से 18 इंच तक की बर्फबारी की गुरुवार तक संभावना है। गुरुवार को मिशिगन के कई हिस्सों में एक फुट तक बर्फबारी हो सकती है। शिकागो में लोगों को भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है।
इंडियाना स्टेट पुलिस ने बताया कि हमे यहां काफी बर्फबारी देखने को मिल रही है, यह ऐसी बर्फबारी है जिससे सड़क भीग जाती है और इसपर काफी फिसलन होती है जिससे यहां ड्राइविंग करना काफी खतरनाक होता है। सेंट्रल मिसोरी में कई रास्तों को हादसे की संभावना के चलते बंद कर दिया गया है। वहीं अमेरिकी बिजली कंपनी का कहना है कि बड़े स्तर पर बुधवार को टेक्सास या कहीं और बिजली का संकट देखने को नहीं मिला है, ना ही कहीं पर पावर कट हुआ है।
हवाई सेवा की बात करें तो कई एयरलाइंस ने बुधवार और गुरुवार की तकरीबन 8000 विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया है। सेंट लुईस, शिकागो, कानकास सिटी, डिट्रॉयट एयरपोर्ट पर कई विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को डाला फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अकेले 700 विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया। डालास लव फील्ड में तकरीबन 300 विमानों की उड़ान को रद्द किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications