रेगिस्तान में बाढ़ः मूसलाधार बारिश से दुबई में हालात खराब, सड़कें बनी नहर, अलर्ट जारी

खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात के कुछ ह‍िस्‍सों में शनिवार की सुबह हुई भारी बार‍िश और आंधी तूफान के बाद आम जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। कई इलाकों में बाढ़ सी स्थिति बन चुकी है। राजधानी दुबई की सड़कों पर वाटरलॉग‍िंग की समस्‍या पैदा हो गई है।

बारिश के बाद प्रशासन ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है। इसके अलावा, लोगों को घर के अंदर रहने की भी सलाह दी गई गई, क्योंकि इससे यातायात और उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

dubai-heavy-rain-uae-rains

आंधी और बारिश की वजह से खराब स्‍थ‍ित‍ि को देखते हुए यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी क‍िया गया है। दुनिया की साफ और चमकती सड़कें इस वक्त नहर बन चुकी हैं। मौसम में हुए अचानक हुए इस बदलाव की वजह से वैज्ञानिक सहित पूरी दुनिया हैरान हो गई है।

मौसम में हुए इस बदलाव की वजह ग्लोबल वॉर्मिंग को माना जा रहा है। दुबई पुलिस ने लोगों को रेगिस्तानी इलाके में न जाने की सलाह दी है। क्योंकि तेज बारिश से जमीन धंसने का खतरा है। ऐसी जगहों पर फ्लैश फ्लड यानी कि अचानक से बाढ़ आने का भी खतरा है।

दुबई की म्यूनिसिपलिटी बाढ़ की स्थिति को गंभीर होने से रोकने के लिए तैयारी में जुट गई है। इसके लिए लोगों तक पानी का स्तर बढ़ने या फिर घटने की सूचना दी जा रही है। प्रशासन ड्रेनेज सिस्टम की मॉनिटरिंग कर रहा है।

इस बीच सड़कों पर नजर आए हालातों को द‍िखाने के ल‍िए लोग सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म 'एक्‍स' पर खूब वीड‍ियो भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक वीड‍ियो के जर‍िए द‍िखाया है क‍ि सड़क पर इतना पानी भर गया है क‍ि लोग छोटी नाव चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+