भारी बारिश के चलते आधा केन्या बाढ़ की चपेट में, 32 लोगों की मौत, 2 लापता
केन्या में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अबतक 32 लोगों के मारे जाने की खबर है। तकरीबन आधा केन्या इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। इस बाढ़ से 103500 लोग प्रभावित हैं। जबकि दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोगों के लापता होने की खबर है।
केन्या में मार्च माह से ही भारी बारिश हो रही है। लेकिन पिछले एक हफ्ते से बारिश काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। केन्या रेड क्रॉस की ओर से कहा गया है कि उसने मार्च माह से 188 रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

केन्या की राजधानी नैरोबी की कई सड़कें बुधवार को बंद हो गईं और पड़ोस के इलाके भारी बारिश की वजह से डूब गए हैं। शहर के सेनेडर एडविन सिफुआ ने सोशल मीडिया पर बताया कि नैरोबी में हालात काफी मुश्किल हो गए हैं।
काउंडी सरकार अपने सभी संशाधनों का पहले ही इस्तेमाल कर चुकी है। हमें राष्ट्रीय आपात सेवा की जरूरत है ताकि लोगों की जान को बचाया जा सके। उन्होंने एक स्थानीय नागरिक का वीडियो शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति घर की छत पर फंसा हुआ है।
केन्या रेड क्रॉस सोसाइटी ने कहा कि उसने 18 लोगों को मथारे में बचाया है, यो लोग बीती रात नैरोबी में हुई भारी बारिश की वजह से यहां फंस गए थे। देश के अन्य हिस्सों में भी लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है।
नैरोबी के दो प्रमुख राजमार्गों के कुछ हिस्से बाढ़ के पानी की वजह से डूब गए हैं। यहां भारी यातायात की समस्या भी देखने को मिल रही है। केन्या शहरी सड़क प्राधिकरण ने भी चार सड़कों को बाढ़ की वजह से बंद कर दिया है। साथ ही दो जगहों पर चेतावनी जारी की है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में Rain Alert, बागेश्वर में बिगड़ेगा मौसम -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications