Video: वायरल हुआ मां और बेटे के रिश्ते की खूबसूरती दिखाता ये एड, मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

मां और बच्चे के अनोखे रिश्ते को एक टीवी एड ने खूबसूरती से कैद किया है। इस एड में दिखाया गया है कि एक मां कैसे अपने बेटे को जिंदगी के सबक सिखाती है। मां-बेटे की इस बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर दिल खोलकर प्यार मिल रहा है।

इस्लामाबाद। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनोखा होता है। मां अपने बच्चे की जरूरतें पहले ही जान लेती है। उसे पता होता है कि उसके बच्चे को कब और क्या चाहिए। फिर मां चाहे वर्किंग हो या हाउसवाइफ! मां और बच्चे के इसी अनोखे रिश्ते को एक टीवी एड ने खूबसूरती से कैद किया है। इस एड में दिखाया गया है कि एक मां कैसे अपने बेटे को जिंदगी के सबक सिखाती है। मां-बेटे की इस बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर दिल खोलकर प्यार मिल रहा है।

Ad

पाकिस्तान की एक स्नैक कंपनी द्वारा बनाया गया मां-बेटे का एड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस एड में एक कामकाजी मां अपने बच्चे की जरूरतें बिना पूछे ही पूरी कर रही है। साथ ही, वो उसे जिंदगी के सबक भी सिखा रही है। लगभग 4 मिनट के इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक मां काम पर जाने से पहले अपने बच्चे के लिए लंच पैक करती है। उसका बेटा लंच को लेकर उससे कुछ कहना चाह रहा है लेकिन वो अपनी बात मां तक पहुंचा नहीं पा रहा। बच्चा दुखी मन से स्कूल चला जाता है जहां उसे एक सरप्राइज मिलता है।

उसके घर से उसके लिए दूसरा टिफिन आता है जिसमें उसका पसंदीदा स्नैक होता है। इसे देखकर वो एकदम खुश हो जाता है। स्नैक के साथ उसकी मां की एक चिट्ठी भी होती है जिसमें वो लिखती हैं कि वो जानती है कि उसके बेटे को कब, क्या चाहिए। मां और बेटे के अनोखे रिश्ते को इस एड ने काफी खूबसूरती से कैद किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अकेले फेसबुक पर ही वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट किया है और 63,000 लोगों ने वीडियो शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: कैमरे पर ही भिड़ पड़े दो पाकिस्तानी एंकर, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+