रेप मामले में 23 साल की सजा काट रहा ये हॉलीवुड प्रोड्यूसर, 27 साल की गर्लफ्रेंड जेल में मिलने पहुंची
न्यूयॉर्क। हॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर रहे 68 साल के हार्वी वाइंस्टीन (Harvey Weinstein) जो कभी हॉलीवुड की महंगी पार्टियों की शान हुआ करते थे आज न्यूयॉर्क की एक जेल में सज़ा काट रहे हैं। हार्वी वाइंस्टीन न्यूयार्क को एल्डेन स्थित जेल में कैदी नंबर 20B0584 के रूप में रखा गया है। अब खबर है कि जेल में बंद हार्वी वाइंस्टीन से मिलने उनकी 27 साल की सिंगर गर्लफ्रेंड जेल में पहुंची।

हाल ही में जेल में शुरू हुई है मुलाकात
हार्वी वाइंस्टीन को बलात्कार मामले में दोषी पाया गया था। वाइंस्टीन को थर्ड डिग्री रेप और फर्स्ट डिग्री यौन शोषण मामला साबित हुआ था जिसके बाद उन्हें 23 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से हार्वी जेल में अपनी सज़ा काट रहे हैं। डेली मेल की खबर मुताबिक हार्वी की 27 वर्षीय प्रेमिका एलेक्जेंड्रा वीनो उनसे मिलने जेल में पहुंची थी। इस दौरान वीनो कई घंटे जेल में रहीं। डेली मेल के मुताबिक इस दौरान दोनों काफी पास-पास बैठे रहे। हालांकि दोनों ने मास्क पहन रखा था।
मीटिंग के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वे पीछे के रूम मिले जो खास तौर पर कैदियों से मुलाकात के लिए बनाया गया था। सूत्र ने बताया कि मुलाकात के दौरान हार्वी वाइंस्टीन कई बार वाशरूम के लिए गया। सूत्र के मुताबिक वाइंस्टीन अब भी वॉकर के सहारे ही चलते हैं जैसे कि वह कोर्ट रूम में दिखाई दिए थे लेकिन वह अब उस तरह बीमार नहीं लगते हैं।
न्यूयॉर्क स्थित जेल ने कोविड-19 वायरस की शुरुआत के बाद से ही जेल में मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर रखा था जिसे हाल ही में फिर से शुरू किया गया है। न्यूयॉर्क में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद इस पर दोबारा रोक लग सकती है। इसलिए वीनो के लिए अपने करोड़पति प्रेमी से मिलने के लिए ये अच्छा मौका था।

जेल में रिकॉर्ड की गई दोनों की मुलाकात
डेली मेल के मुताबिक वीनो को अपने प्रेमी वाइंस्टीन से दूर बैठाया गया था। कोरोना के चलते दोनों को गले लगने या छूने की मनाही थी। वहीं दोनों ने मुलाकात के दौरान मास्क भी पहना था। सूत्र ने बताया कि वे दोनों काफी करीब बैठे थे और अगर कोविड-19 के तहत पाबंदियां न होती तो वे जरूर एक दूसरे का हाथ पकड़कर बैठते।
जेल नियमों के मुताबिक दोनों की मुलाकात को रिकॉर्ड किया गया। कमरे में एक कैमरा लगाया गया था जिसे देखने के लिए जेल के अधिकारी की तैनाती की गई थी जो मुलाकात के दौरान दरवाजे के उस पार ही बैठा था।
वीनो अपने प्रेमी से मिलने के लिए 360 मील का सफर तय करके पहुंची था। जाहिर सी बात थी मुलाकात के बाद वो काफी खुश नजर आ रही थी। वीनो का नाम वाइंस्टीन के साथ पिछली साल जुड़ा था। ये वही वक्त था जब वाइंस्टीन पर मामला चल रहा था और उन्हें सजा नहीं सुनाई गई थी। वीनो ने हार्वी को मी टू आंदोलन का शिकार बताया था। उन्होंने कहा था कि हार्वी को मी टू आंदोलन का बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इसने उनका पूरा जीवन बरबाद कर दिया। यह एक तरह की मानव बलि है।"
वीनो ने कहा था कि "लोग 23 साल की जेल हत्या के लिए पाते हैं। इसलिए नहीं जो हार्वी पर करने का आरोप है।"

20 से अधिक अभिनेत्रियों के साथ किया था रेप
वाइंस्टीन का नाम हॉलीवुड के सफलतम फिल्म प्रोड्यूसर में लिया जाता रहा है। लेकिन उनके जीवन का बुरा वक्त तब शुरू हुआ जब मी टू आंदोलन की शुरुआत में अभिनेत्री एश्ले जुड ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि 1997 में हार्वी वाइंस्टीन ने उन्हें एक बिजनेस मीटिंग के लिए एक बेवर्ली हिल्स के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो वह बाथरोब में ही आ गए और उनसे मसाज करने को कहा।
इस इंटरव्यू के बाद हार्वी वाइंस्टीन के खिलाफ आरोपों की बाढ़ सी आ गई। केट ब्लेंचेट, ग्वेन पाल्ट्रो और मडोना जैसी 100 से अधिक प्रभावशाली महिलाओं ने वाइंस्टीन पर यौन शोषण के आरोप लगाए। इनमें से 20 ने वाइंस्टीन पर बलात्कार करने की बात कही। बाद में इन आरोपों पर वाइंस्टीन के खिलाफ मुकदमा चला और उन्हें 23 साल जेल की सजा सुनाई गई।
सुनवाई के दौरान हार्वी वाइंस्टीन की वॉकर के सहारे कोर्ट रूप में पहुंचने की तस्वीर काफी चर्चित हुई। इसे उनके सहानुभूति पाने के स्टंट की तरह देखा गया। हालांकि इसके बावजूद कोर्ट ने उन पर दया नहीं दिखाई। यही नहीं उन्हें एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स, आर्ट्स एंड साइंसेज से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications