सिंगर का दावा- एलियन से मिली हुई है सरकार, सालों से शेयर कर रहे हैं टेक्नोलॉजी
वॉशिंगटन, 3 अक्टूबर। एलियंस यानी दूसरे ग्रह पर रहने वाले प्राणियों को लेकर दुनियाभर से आश्चर्यजनक दावे सामने आते रहते हैं। हाल ही में अमेरिका के एक सिंगर ने अपने ही देश की सरकार पर आरोप लगाया कि वह एलियंस के बारे में सब कुछ जानती ही। अमेरिकी सिंगर शॉन राइडर के इस सनसनीखेज दावे के बाद से सोशल मीडिया पर उनका बयान ट्रेंड करने लगा है। कई लोग सिंगर के दावे पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अमेरिकी सिंगर का आश्चर्यजनक दावा
ब्रिटेन में जन्मे हैप्पी मंडेज ग्रुप के सिंगर शॉन राइडर ने कई सुपर हिट गाने दिए हैं। उन्होंने फैंस और दुनिया को उस समय हैरान कर दिया जब उन्होंने कहा कि अमेरिका की सरकार एलियंस के संपर्क में है और उनकी टेक्नोलॉजी साझा करती है। सिंगर ने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का नाम लेते हुए कहा, स्टीफन जैसे कयामत करने वाले लोग करते हैं कि अलौकिक लोगों सो मिलना हमारे लिए खतरनाक हो सकता है लेकिन यह हास्यास्पद है।

बचपन में देखा था यूएफओ
सिंगर शॉन राइडर ने आगे कहा, साल 1978 में सिर्फ 15 साल की उम्र में मैंने जो अनुभव किया उसने मेरे पूरे जीवन को बदल कर रख दिया। मैं बस स्टॉप पर जा रहा था, उसी स्थान पर एक और स्कूली लड़का था। हम दोनों आसमान में जिंग-जैगिंग को होते हुए देखते रहे थे। मुझे नहीं पता हम ऊपर क्यों देख रहे थे लेकिन वो लाइट की एक बॉल थी। मैं यह नहीं कह सकता कि वह कितना बड़ा था लेकिन जो कुछ भी जानता हूं उसके अनुसार वो जगुआर कार जितना बड़ा था।

शोध पर लगा दी जिंदगी
सिंगर शॉन ने खुद अपना जीवन इस सवाल पर शोध करने के लिए लगा दिया कि जब वे यूएफओ देखते हैं तो असल में लोग क्या देख रहे होते हैं। शॉन के मुताबिक सालों की रिसर्च के बाद उनके हाथ कई आश्चर्यजनक निष्कर्ष निकाले। शॉन इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि यूएफो सिर्फ आज से ही नहीं बल्कि पिछले कई सालों से हमारी पृथ्वी पर आ रहे हैं। हम उनके द्वारा बनाए गए आनुवंशिक इंजीनियरिंग का नमूना हो सकते हैं।

सरकारों को सब कुछ पता है: शॉन
सिंगर शॉन ने यह भी दावा किया कि एलियंस कई सालों से मानव जाति की सहायता कर रहे हैं। सरकारों को इस बारे में सब कुछ पता है और वह उनसे नई तकनीक हासिल करती है। यह पहली बार नहीं है जब एलियंस को लेकर ऐसे दावे किए गए हैं। अमेरिका और दुनियाभर से लोग यूएफओ देने जाने की बात कहते रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। सिंगर शॉन की बातें भी लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही हैं।
यह भी पढ़ें: मंगल पर एलियन के निशान खोजने में जुटा नासा का रोवर, ग्रह पर मिले क्रेटर से मिलेगा सुराग












Click it and Unblock the Notifications