Hantavirus Alert: खतरनाक है हंता वायरस, संक्रमित हुए तो 50-50 है बचने का चांस! क्रूज पर 3 की मौत, कई फंसे
Hantavirus Alert: दुनिया कोरोना वायरस के डर और त्रासदी से बाहर निकली ही थी कि अचानक अब हंतावायरस का खतरा मंडराने लगा है। डराने वाली बात ये है कि इस वायरस की चपेट में मृत्युदर बहुत ज्यादा है। फिलहाल ये वायरस एक जर्मनी के झंडे वाले क्रूज शिप पर फैला है जिसमें तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि सात और लोगों की जांच चल रही है और उनके संक्रमित होने का खतरा है। लेकिन ये जहाज अब एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इस मामले में WHO की एंट्री भी हो गई है।
डेथ रेट ने बढ़ाई टेंशन
हंतावायरस जो फिलहाल क्रूज शिप तक ही सीमित है, वह पहले अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल चुका है। जहां इसकी मृत्यु दर 50 प्रतिशत तक पहुंच जाती है, जबकि यूरोप और एशिया में यह 15 प्रतिशत से कम है। फिर भी, WHO वैश्विक जोखिम को कम मान रहा है। इस मामले में पहली जानकारी WHO को 2 मई को दई गई, इसमें 147 यात्रियों और कर्मचारियों वाला एक डच-ध्वज वाला क्रूज शिप शामिल था।

वायरस फैलता कैसे है?
मेडीकल साइंस के मुताबिक हंतावायरस, वायरसों का एक समूह है जो मुख्य रूप से स्तनधारी जीवों में पाए जाते हैं, लेकिन वे मनुष्यों को संक्रमित कर सकते हैं।" साइंटिस्ट ने बताया कि ये वायरस संक्रमित व्यक्ति या जीव के मल, मूत्र और लार के संपर्क या सांस के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। कुछ मामलों में, संक्रमित जानवरों के काटने या खरोंचने से भी फैल सकता है। ग्लोबल लेवल पर, हंतावायरस वायरस दुर्लभ है, लेकिन उनके परिणाम क्षेत्र के अनुसार बहुत भिन्न होते हैं।
क्या इंसान से इंसान में फैलता है?
दरअसल मामला अभी जांच के दायरे में है इसलिए WHO ने इस पर अभी को साफ बात नहीं बताई है। फिलहाल क्रूज पर सवार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है जिसमें 88 यात्री और 59 चालक दल के लोग थे। साथ ही WHO ये भी पता करने की कोशिश कर रहा है कि जब क्रूज अर्जेंटीन से चल और साउथ अटलांटिक से गुजरा तो क्या उस दौरान क्रूज पर सवार किसी भी शख्स का ऐसे जीवों के संपर्क में आना हुआ जो इस वायरस को फैला रहे हों। क्योंकि इस मामले में पहला केस 6 अप्रैल को आया था। और फिर 2 अन्य लोगों की भी मौत इसी वायरस से होना बताया जा रहा है।
अन्य मरीजों की स्थिति क्या है?
दूसरा मामला, जो पहले मामले के करीबी संपर्क में था, उसे दक्षिण अफ्रीका ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई, जहां प्रयोगशाला परीक्षण ने हंतावायरस की पुष्टि की। एक और मरीज जिसमें इसी वायरस की पुष्टि हुई है वो ICU में है। जबकि एक महिला जो इसकी जद में आई थी, 2 मई को दम तोड़ चुकी है।
जहाज की मौजूदा स्थिति
जहाज अभी भी केप वर्डे के तट पर खड़ा है, और इसमें सवार तीन अन्य संदिग्ध मामलों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जहां अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य टीमें क्वारंटीन प्रोसेस, परीक्षण और उनके सुरक्षित निकाले जाने की तैयारी कर रही हैं।
शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं?
शुरुआती लक्षण एक सामान्य वायरल बीमारी जैसे होते हैं- बुखार, सिरदर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी आदि। लेकिन यह तेजी से आपके सांस लेने के सिस्टम को खराब कर देता है और फिर अचानक दिल की धड़कन भी बंद कर सकता है। मौजूदा वक्त में न तो इस वायरस का इलाज है और न ही वैक्सीन। अगर कोई संक्रमित होता है तो यह उसके लिए बहुत की खतरनाक होगा। 2025 में ये वायरस अमेरिका के क्षेत्र में फैल गया था। इसके अलावा आठ देशों में कुल 229 मामले सामने आए थे जिसमें 59 मौतें हुईं थीे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications