'वाट्सएप देखो डैड, मैंने 10 यहूदियों को मार डाला...', हमास आतंकी ने कत्लेआम के बाद किया अपने पिता को फोन

Israel-Hamas War: इजराइल ने कसम खाई है, कि जब तक गाजा पट्टी से हमास का नामोनिशान नहीं मिटा दिया जाता है, तब तक उसका हमला जारी रहेगा। लेकिन, हमास के कुछ आतंकियों ने जिस बर्बरता से इजराइल में लोगों को मारा है, वो दिखाता है, कि इन आतंकियों के पास दिल नाम की कोई चीज नहीं है।

हमास के एक आतंकी के बारे में खुलासा हुआ है, कि उसने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला करने के बाद अपने पिता को फोन किया था और बताया था, कि वो किस तरह से यहूदियों का कत्लेआम कर रहा है। इजराइली विदेश मंत्रालय ने हमास के उस आतंकवादी और उसके पिता के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है।

Israel-Hamas War

इजराइली विदेश मंत्रालय ने दावा किया है, कि ये ऑडियो रिकॉर्डिंग 7 अक्टूबर की है, जिस दिन हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसपैठ की थी और 1400 से ज्यादा इजराइली लोगों को मार डाला था, जिनमें से ज्यादातर आम नागरिक थे। ऑडियो में हमास आतंकवादी अपने पिता से कह रहा है कि उसने दस इजरायलियों को मार डाला है। आतंकवादी, इजराइली महिला और उसके द्वारा मारे गए लोगों को 'यहूदी' बताता है।

10 यहूदियों को मारने की बात

अपने पिता को फोन करने वाला हमास के इस आतंकवादी का नाम महमूद बताता है और उसे टेलीफोन पर कहते हुए सुना जा सकता है, कि "मैं आपसे मेफल्सिम से बात कर रहा हूं। अभी मेरा व्हाट्सएप खोलें और आप मारे गए सभी लोगों को देखेंगे।"

वो आगे कहता है, कि "देखिए, मैंने अपने हाथों से कितनों को मार डाला, आपके बेटे ने यहूदियों को मार डाला। पिताजी, मैं आपसे एक यहूदी महिला के फ़ोन से बात कर रहा हूं। मैंने उसे मार डाला है और उसके पति को मार डाला है।''

आतंकवादी को उस महिला के फोन से प्राप्त फोन कॉल रिकॉर्ड में यह कहते हुए सुना जा सकता है, जो आतंकवादी के हाथों मारी गई थी।

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट द्वारा निकाली गई रिकॉर्डिंग में आतंकवादी कहता है, "मैंने अपने हाथों से दस यहूदियों को मार डाला।" यह ऑडियो रिकॉर्डिंग आज शाम पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सामने आई।

सबसे हैरान करने वाली बात ये है, जब ये आतंकवादी महमूद अपने पिता को बता रहा होता है, कि उसने 10 यहूदियों का कत्ल किया है, तो उसके मां-बाप काफी खुश होते हैं। जब वो 10 यहूदियों को मारने की बात करता है, तो उसके पिता को खुशी में भावुक होकर रोते तक सुना जा सकता है। वहीं, उसकी मां कहती है, कि काश वो उस वक्त, उसके साथ हो पाती।

आतंकवादी ने फोन पर अपने पिता को क्या कहा?

महमूद- मैं आपसे मेफल्सिम से बात कर रहा हूं। अभी मेरा वाट्सएप खोलकर देखो, तो आप देखेंगे, कि मैंने कितनों को मारा है। देखिए, मैंने कितने यहूदियों को अपने हाथों से मार डाला है। आपके बेटे ने यहूदियों को मारा है।

पिता- अल्लाहू अकबर, अल्लाह तुम्हारी हिफाजत करें।

महमूद- डैड, मैं आपसे यहूदी महिला के फोन से कॉल कर रहा हूं। मैंने उसे और उसके पति को मार डाला है। मैंने 10 यहूदियों को अपने हाथों से मार डाला है।

पिता- अल्लाहू अकबर

महमूद- डैड, वाट्सएप खोलकर देखिए, मैंने कितने लोगों को मार डाला है। वाट्सएप खोलिए डैड, मैं आपको वाट्सएप पर कॉल कर रहा हूं।

इस वक्त आतंकी महमूद के पिता को खुशी से रोते हुए और रूंधे गले से बोलते हुए सुना जा सकता है।

वहीं, फोन कॉल में आगे उसे अपने पिता से फक्र करने और सिर ऊंचा उठाने के लिए कहते सुना जा सकता है। वहीं, टेलीफोन में उसकी मां को ये कहते हुए सुना जा सकता है, कि काश वो वहां मौजूद होती।

फोन कॉल में आतंकी महमूद का भाई उसे कहते हुए सुना जा सकता है, कि "गाजा वापस आ जाओ, अब बस बहुत हो गया। अब वापस लौट आए।

जिसपर महमूद कहता है, कि "अब कोई वापसी नहीं होगी। या तो जीत होगी या फिर शहादत।" ऑडियो कॉल में आतंकी महमूद आगे कहता है, कि उसकी मां ने उसे इस्लाम के लिए जन्म दिया है और वो अब वापस नहीं लौट सकता है।

Israel-Hamas War

आपको बता दें, कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजराइल लगातार हमास पर भीषण बमबारी कर रहा है, जिसमें अभी तक दोनों पक्षों से 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गये हैं, जबकि पिछले 48 घंटे में कम से कम 700 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

इन सबके बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने भाषण का एक अंश ट्वीट कर स्पष्ट तौर पर दिखाया है, कि उन्होंने गाजा की मौजूदा स्थिति के लिए हमास और इजराइल दोनों की आलोचना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+