इटली में आसमान से गिरे टेनिस बॉल के आकार के ओले, 110 लोग घायल, देखें वीडियो

इटली के उत्तरी इलाके वेनेटो में बुधवार रात टेनिस बॉल के आकार के ओलों की बारिश हुई जिसमें कम से कम 110 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक 10 सीएम व्यास तक के ओले गिरे हैं।

वेनेटो क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को भारी बारिश और ओले से हुए संपत्ति के नुकसान और चोटों के कारण मदद के लिए 500 से अधिक फोन कॉल आए हैं।

Hail the size of tennis balls

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 140 मील प्रति घंटा थी। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, 10-15 सेमी के बड़े ओले 44 से 72 मील प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे गिरे।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश खत्म होने के बाद कर्मचारी सड़कों पर से टूटी खिड़कियों से शीशे हटा रहे हैं और तूफान में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों और अन्य पौधों को काट रहे हैं।

इटली में यह भयंकर तूफ़ान तब आया देश अधिकांश भाग अत्यधिक लू से पीड़ित है। तापमान चरम पर होने की वजह से देश भर के शहरों में गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है।

यूरोप में इस साल मौसम में नाटकीय बदलाव देखने को मिला है। इटली, स्पेन और ग्रीस को कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इटली की राजधानी रोम में मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

इटालियन मौसम विज्ञान सोसायटी के प्रमुख लुका मर्कल्ली ने सीएनएन को बताया, "पृथ्वी पर तेज बुखार है और इटली इसे प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर रहा है।"उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मानव-जनित जलवायु संकट तेज होता जा रहा है, वैज्ञानिक स्पष्ट हैं कि चरम मौसम की घटनाएं और अधिक लगातार और अधिक तीव्र होती जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+