पाकिस्तान की राजनीति में आतंकी हाफिज सईद की हुई एंट्री, बनाई पार्टी
इस्लामाबाद। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और भारत का मॉस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद ने पाकिस्तान की चुनावी राजनीति में शामिल होने के लिए अपनी पार्टी का गठन कर लिया है। जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज ने अपनी पार्टी का नाम 'मिल्ली मुस्लिम लीग' रखा है और इसका अध्यक्ष सैफुल्लाह खालिद को बनाया गया है, जो कि जमात-उद-दावा के ही वरिष्ठ सदस्य है।

सैफुल्लाह ने पार्टी पाकिस्तान में राजनीतिक पार्टी उतारने के पीछे मकसद को जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान को एक कल्याणकारी मुल्क बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि, उन्होंने अपनी पार्टी के वास्तविक इस्लामिक होने की बात कही है। इस पार्टी में हाफिज सईद की क्या भूमिका होने वाली है, इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
Recommended Video

नवंबर 2008 में मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हाफिज सईद इस समय पाकिस्तान में अपने कुछ साथियों समेत नजरबंद हैं।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किया जा चुका हाफिज सईद ने जिस तरह से पाकिस्तान की राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है, इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हाफिज को भारत प्रशासित कश्मीर में सक्रिय चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक माना जाता है और 2008 के मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी है।












Click it and Unblock the Notifications