आतंकी लिखता भी है! पाकिस्तानी अखबार ने हाफिज सईद का छापा कॉलम

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा का सरगना हाफिज सईद न सिर्फ अपने भाषणों से नफरत फैलाता है, बल्कि वह एक न्यूजपेपर के लिए कॉलम भी लिख रहा है। पाकिस्तान के एक बड़े उर्दू अखबार 'उर्दू डेली' में आतंकी हाफिज सईद के आर्टिकल पब्लिश हो रहे हैं। पाकिस्तान में शायद यह एक बहस का मुद्दा तक नहीं होगा कि कैसे एक मीडिया हाउस प्रतिबंधित आतंकी को 'कॉन्ट्रिब्यूटर राइटर' बताकर उसके आर्टिकल पब्लिश करने में लगा है। बता दें कि दो दिन पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें इमरान खान के एक मंत्री खुल्लेआम कह रहा है कि जब तक मुल्क में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी है तब तक हाफिज सईद को कोई छू भी नहीं सकता।

पाकिस्तानी अखबार ने छापा आतंकी हाफिज सईद का कॉलम

पिछले सप्ताह रविवार को पाकिस्तनी उर्दू अखबार ने आतंकी हाफिज का एक आर्टिकल पब्लिश किया, जिसका टाइटल था- 'मशरिकी (पूर्व) पाकिस्तान पर भारत की नाजायज दखल'। अपने आर्टिकल में हाफिज सईद लिखता है 'क्यों पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के लिए वकालत से बच रहा है।' उस आर्टिकल में एक फोटो भी है, जिसमें ढाका में खड़ीं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कुछ युवा अपने हाथों में बंदूक थामे खड़े हैं।

अपने आर्टिकल में सईद ने कहा कि इंदिरा ने पाकिस्तान को तोड़ने की साजिश रची थी, फिर पाकिस्तानी शासकों को उनकी विफलता के लिए शोक व्यक्त किया। सईद ने बांग्लादेश के निर्माण में भारत की भूमिका को व्यापक रूप से समझाया है और पाकिस्तान के लिए कश्मीर महत्वपूर्ण क्यों है, इस बारे में अपनी राय व्यक्त की है। आतंकी ने अपने आर्टिकल में आग उगलते हुए कहा कि पाकिस्तान को कश्मीरी लोगों का समर्थन करना चाहिए।

पाकिस्तानी अखबार ने छापा आतंकी हाफिज सईद का कॉलम


पाकिस्तान के डेली उर्दू नाम के इस अखबार ने आतंकी हाफिज का आर्टिकल पब्लिश किया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्या मीडिया हाउस ने किसी के दबाव में आकर आतंकी का आर्टिकल पब्लिश किया या उन्होंने अपने मन से ही खूंखार सरगना का आर्टिकल पब्लिश कर दिया।

ये भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमलों में हाफिज सईद ने जो किया, उसे भारत कभी नहीं भूलेगा: सैयद अकबरुद्दीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+