26/11 मुंबई हमलों में हाफिज सईद ने जो किया, उसे भारत कभी नहीं भूलेगा: सैयद अकबरुद्दीन
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कहा है कि 26/11 के दर्दनाक हमलों के लिए लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद की भूमिका को भारत कभी नहीं भूल पाएगा। अकबरुद्दीन ने कहा कि 26/11 हमले के लिए सिर्फ न्याय का इंतजार हो रहा है। 2008 में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों समुद्री रास्तों से भारत में प्रवेश किया कर पूरे मुंबई को दहला दिया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।

अकबरुद्दीन ने अपने बयान में कहा, 'हाफिज सईद एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे भारत कभी माफ नहीं करेगा या भूला पाएगा। उसके लिए न्याय का इंतजार है। आप निश्चित हो सकते हैं कि कभी न कभी न्याय जरूर मिलेगा।
अकबरुद्दीन ने आगे कहा कि भारत ने मुंबई हमलों से जुड़े कई दस्तावेज मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रिश्ते तब तक नहीं सुधर सकते जब तक वे अपराधियों को दंड न दे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक विकासशील देश के रूप में भारत की जरुरत हमेशा आंतरिक सुरक्षा पर होगी। यह देखते हुए कि हम एक अरब से अधिक लोगों का देश हैं, हमारी सार्वजनिक कूटनीति का हर पहलू हमारी आंतरिक परिस्थितियों में सुधार की दिशा में होगा।'
भारत में बड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि हम क्लाइमेट चेंज और स्वच्छता जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और इन्हें स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि हमें सुधार करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications