आतंक के मुद्दे पर पाक का अमेरिका को जवाब, 'आपका डार्लिंग हाफिज सईद हमारा सिरदर्द बन गया है'

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लश्कर के बनने में या बनाने में सिर्फ पाकिस्तान ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि 20 साल पहले अमेरिका ने भी मदद की थी।

नई दिल्ली। आतंकियों के पनाहगाह के रूप में पूरी दुनिया में आलोचना का शिकार हो रहे पाकिस्तान ने अमेरिका पर पलटवार किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि जिन आतंकियों को लेकर अमेरिका पाकिस्तान पर निशाना साध रहा है वो कुछ सालों पहले तक अमेरिका के चहेते हुआ करते थे। पाकिस्तान ने कहा है कि अमेरिका ने कई सालों तक हाफिज सईद जैसे आतंकियों की मदद की अब उसे दिक्कत आ रही है।

सिरदर्द बन गया है हाफिज सईद

सिरदर्द बन गया है हाफिज सईद

वैसे तो पाकिस्तान के हुक्मरान कभी इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं कि उसकी जमीन में आतंक की पौध बोयी गई थी। लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि लश्कर का मुखिया हाफिज सईद अब बोझ बन चुका है। न्यूयार्क में एशिया सोसायटी में सवाल-जवाब के दौरान एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा हाफिज सईद और उसके संगठन से छुटकारा पाने के लिए कुछ समय चाहिए। लेकिन उन्होंने लगे हाथ अमेरिका पर निशाना भी साधा।

अमेरिका का डार्लिग हुआ करता था हाफिज

अमेरिका का डार्लिग हुआ करता था हाफिज

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लश्कर के बनने में या बनाने में सिर्फ पाकिस्तान ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि 20 साल पहले अमेरिका ने भी मदद की थी। आसिफ ने यह भी कहा कि 'पाक को हक्कानी और हाफिद सईद के लिए दोषी मत ठहराइए। 20 से 30 साल पहले ये लोग आपके खास थे। उनकी व्हाइट हाऊस में खातिरदारी की जा रही थी और अब आप पाकिस्तान को दरकिनार करते हैं, क्योंकि आपका कहना है कि हम इन्हें पनाह दे रहे हैं।

मुंबई हमले का मास्टर माइंड

मुंबई हमले का मास्टर माइंड

हाफिज सईद नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है और भारत की मोस्ट वॉन्टेंड आतंकियों की सूची में शामिल है। मुंबई हमलों में 166 भारतीय और विदेशियों की मौत हुई थी। भारत लगातार पाकिस्तान पर हाफिज के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाता रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में खबरें आई थी कि मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा पाकिस्तान में स्वतंत्र है और पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+