हाईवे के साइन बोर्ड पर अचानक चलने लगी पॉर्न क्लिप, लोगों ने गाड़ी रोककर बना लिया वीडियो

कैलिफोर्निया। अक्‍सर स्‍टोर में या फिर मेट्रो ट्रेन के स्‍टेशन पर लगी डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन पर पॉर्न क्लिप के प्‍ले होने के बारे में तो आपने सुना होगा, मगर एक देश में हैकर्स ने हाइवे पर ही एडल्‍ट मूवी प्‍ले कर दी। घटना अमेरिका के मिशिगन से गुजरने वाले एक हाइवे पर हुई है। यहां पर शनिवार को देर रात इलेक्‍ट्रॉनिक बिलबोर्ड यानी होर्डिंग बोर्ड पर अचानक एक पॉर्न वीडियो चलने लगा। मिशिगन राज्‍य के यूबर्न हिल्‍स में ड्राइवर्स उस समय चौंक गए जब उनके आंखों के सामने बोर्ड पर पॉर्न क्लिप चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में साइन बोर्ड के मालिक को कॉन्‍टेक्‍ट किया और उससे पूछताछ की।

जारी हुई संदिग्‍धों की फोटोग्राफ

जारी हुई संदिग्‍धों की फोटोग्राफ

यूबर्न हिल्‍स से गुजरने वाले एम-59 हाइवे पर लगे साइन बोर्ड पर पूरे 20 मिनट तक हाइवे पर एडल्‍ट फिल्‍म चलती रही। जब पुलिस ने बोर्ड के मालिक से कॉन्‍टेक्‍ट किया तब जाकर यह बंद हो सकी। कहा जा रहा है साइन बोर्ड ट्रिपल कम्‍यूनिकेशन का है। यूबर्न हिल्‍स पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से दो संदिग्‍ध लोगों की फोटोग्राफ जारी की गई है। कहा जा रहा है कि ये दोनों कंट्रोल रूम में द‍ाखिल हुए और उन्‍होंने यहां के कंप्‍यूटर सिस्‍टम में सेंध लगाई। दोनों का वीडियो भी जारी किया गया है।

90 दिनों की जेल, 500 डॉलर का जुर्माना

90 दिनों की जेल, 500 डॉलर का जुर्माना

पुलिस को जिन दो लोगों की तलाश है, अगर उनका दोष साबित हो गया तो फिर उन्‍हें 90 दिनों तक जेल में रहना पड़ेगा। इसके अलावा पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देने के आरोप में इन्‍हें 500 डॉलर का जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा। वहीं पुलिस इन पर जबर्दस्‍ती किसी बिल्डिंग में दाखिल होने का मुकदमा भी कर सकती है। लोकल मीडिया में जो रिपोर्ट्स आई हैं कि घटना बहुत ज्‍यादा डराने वाली है। जिस हाइवे के होर्डिंग पर एडल्‍ट वीडियो प्‍ले हुआ है वहां से काफी तेज रफ्तार से गाड़‍ियां निकलती हैं। ऐसे में बड़े एक्‍सीडेंट का खतरा भी था। जिस एक्‍ट्रेस की मूवी का सीन प्‍ले हो रहा था उसका नाम प्रिंसेज लिया है और उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि आगे इस तरह की घटना नहीं होगी।

कुछ लोगों ने उड़ाया मजाक तो कुछ हैरान

कुछ लोगों ने उड़ाया मजाक तो कुछ हैरान

वहीं, इस हाइवे से गुजरने वाले एक ड्राइवर जस्टिन कामो ने एबीसी से जुड़े चैनल को बताया कि उन्‍होंने जो कुछ भी देखा, वह अपने आप में काफी असाधारण था। जस्टिन की मानें तो उनकी गाड़ी की पीछे बार-बार लोग ब्रेक लगा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो करीब रात 12 बजे चलाया गया था। घटना के दौरान हाइवे से गुजर रहे ड्राइवर्स ने इस पॉर्न वीडियो को देखा और घटना को ट्वीटर पर शेयर कर दिया. लोग जहां सड़क पर ऐसे वीडियो को देख हंस रहे थे, वहीं कुछ लोग हैरान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+