अमेरिका में फिर गोलीबारी, मैरीलैंड की फैक्ट्री में दो लोगों ने घुसकर 3 लोगों को उतारा मौत के घाट

वाशिंगटन, 10 जूनः अमेरिका के मैरीलैंड में दो लोगों ने एक मशीन फैक्ट्री में घुसकर गोलीबारी कर दी जिसमें 3 मजदूरों की जान चली गई। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घटना के बाद खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

america

वॉशिंगटन के एक ऑफिसर ने बताया कि मैरीलैंड के मेपलविले और माउंट एडना रोड पर अपराधी दोपहर ढाई बजे एक फैकट्री में घुसे और गोलीबारी करने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस के एक जवान को भी गोली लगी है। घटना के बाद मैरीलैंड से गुजरने वाली सभी हाईवे को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी हत्यारे के साथ कुछ और लोग इस साजिश में शामिल हो सकते हैं।

बीते एक पखवाड़े से अमेरिका में गन फायरिंग की घटना अचानक से बढ़ चुकी है। इससे पहले 24 मई 2022 को टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें 19 बच्चों की मौत हो गई थी। हत्यारा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गोलीबारी के दौरान ही हत्यारे को पुलिस ने मार गिराया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी खेद व्यक्त किया था। उन्होंन कहा था कि जल्द ही इसपर सख्त कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+