इटली की राजधानी रोम में बार के भीतर गोलीबारी, 3 की मौत, 4 घायल
इटली की राजधानी रोम में स्थित एक बार के भीतर गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है। हमले में 4 लोग घायल हुए हैं, हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इटली में रोम में एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रोम में एक बार के अंदर एक रेजिडेंट मीटिंग चल रही थी, इसी दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार गनमैन को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह गोलीबारी क्यों की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार 57 साल के बुजुर्ग को हिरासत में लिया गया है। चश्मदीद ने बताया कि गनमैन कमरे में आया, दरवाजे को बंद किया और जोर से चिल्लाया मैं तुम सबको मार दूंगा, इसके बाद उसने गोली चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए हैं जबकि एक को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार संदिग्ध हमलावर का रेजिडेंट्स असोसिएशन के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसकी वजह से उसने सबपर गोली चला दी।












Click it and Unblock the Notifications