World Tallest Dog: नहीं रहा दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता 'जिउस', 3 साल की उम्र में बोन कैंसर से मौत
World Tallest Dog News: विश्व का सबसे लंबा कुत्ता अब इस दुनिया में नहीं रहा। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो के साथ शेयर की है। अपने पोस्ट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे लंबे कुत्ते 'जिउस' की मौत की दुखद खबर साझा की।
जानकारी के अनुसार डॉग 'जिउस' कैंसर से पीड़ित था, जिसकी उम्र करीब 3 साल बताई जा रही है। 12 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जिउस की मृत्यु की घोषणा करते हुए दुख जाहिर किया है।

3 फीट 5.18 इंच थी जिउस की लंबाई
ग्रेट डेन ब्रीड के जिउस ने साल 2022 में 1.046 मीटर यानी 3 फीट 5.18 इंच की लंबाई के साथ दुनिया का सबसे लंबा कुत्ता होने का खिताब अपने नाम किया था। जिउस बोन कैंसर से पीड़ित था, जिसका लंबे समय से इलाज चल रहा था।
काटना पड़ा था अगला पैर
हालांकि वेटरनरी डॉक्टरों को जिउस के बोन कैंसर का पता चलने के बाद उसका अगला दाहिना पैर काटना पड़ा था। लेकिन इस सब के बीच एक दर्दनाक मोड़ में तब आया, जब तीन साल के जिउस को ऑपरेशन के बाद निमोनिया हो गया और मंगलवार 12 सितंबर की सुबह उसकी जान चली गई।
नवंबर में होने वाला था 4 साल का
बताया जा रहा है कि नवंबर में जिउस पूरे चार साल का हो जाता, लेकिन अफसास वो इससे पहले इस दुनिया को छोड़कर चला गया। जिउस अपने विशाल आकार के लिए ख्याति प्राप्त था। जिउस के मालिक का नाम ब्रिटनी डेविस है, उनको ये कुत्ता उनके भाई ने गिफ्ट किया था।
यूजर दे रहे जिउस को श्रद्धांजलि
वहीं दूसरी तरफ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स जिउस की मौत के बाद उसको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यूजर्स अपने-अपने शब्दों में दुख व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications