चॉकलेट बॉक्स से बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गैंडे के वजन से भी भारी है ये चॉकलेट, VIDEO
World Record बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस मामले में दुनिया के सबसे बड़े चॉकलेट के डिब्बे का अनोखा कीर्तिमान बनाया गया है। चॉकलेट का वजन 2,500 किलोग्राम से भी ज्यादा है।चॉकलेट का एक बड़ा हिस्सा बादाम से ढका हुआ था।
किसी भी चॉकलेट प्रेमी की कल्पना से परे एक चॉकलेट निर्माता ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 2,547.50 किलोग्राम (5,616.27 पाउंड) वजन वाले एक विशाल चॉकलेट से भरा बॉक्स तैयार कर चॉकलेट ब्रांड रसेल स्टोवर (अमेरिका) ने नया रिकॉर्ड कायम किया।

चॉकलेट इतना भारी है कि इसका वजन लगभग एक वयस्क काले गैंडे के बराबर है। बता दें कि इन विशालकाय जानवरों का वजन आमतौर पर 1,400 और 2,800 किलोग्राम (3,086 और 6,173 पाउंड) के बीच होता है।
विश्व रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट और जरूरी दस्तावेज सहेजने वाली संस्था- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से बताया गया कि चॉकलेट से भरे बॉक्स का माप 9.27 मीटर x 4.69 मीटर x 0.47 मीटर (30.43 ft x 15.41 ft x 1.55 ft) है। इसका अनावरण 17 अप्रैल को अमेरिका के कैनसस सिटी, मिसौरी, में किया गया था।
नीचे देखें वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले चॉकलेट की वीडियो-
यह अद्भुत चॉकलेट बॉक्स नौ अलग-अलग स्वादिष्ट चॉकलेट से भर कर तैयार किया गया। कारमेल, नारियल क्लस्टर, फल और अखरोट कारमेल, मूंगफली क्लस्टर, पेकन डिलाइट, रास्पबेरी क्रीम, स्ट्रॉबेरी क्रीम, टॉफी और ट्रफल, साथ ही चॉकलेट से ढके बादाम का बड़ा हिस्सा मिलाकर पूरा बॉक्स तैयार किया गया।
रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आवश्यक न्यूनतम वजन तक पहुंचने के लिए, रसेल स्टोवर ने कुल 205 विशाल चॉकलेट टुकड़ों का उपयोग किया। टुकड़े रसेल स्टोवर संयंत्रों में तैयार किए गए थे।
आधिकारिक प्रयास के दौरान चॉकलेट के प्रत्येक टुकड़े का वजन किया गया था, और जबकि छोटे टुकड़ों का वजन लगभग 4.53 किलोग्राम (10 पाउंड) था, कुछ सबसे बड़े टुकड़ों का वजन 16 किलोग्राम (35 पाउंड) से अधिक था।












Click it and Unblock the Notifications