गिनी में सैन्य तख्तापलट: कब्जे के बाद से राष्ट्रपति अल्फा कोंडे का पता नहीं

कोनाक्री, 05 सितंबर: हाल ही में अफगानिस्तान की सरकार को हटाकर वहां पर तालिबानों ने सत्ता पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं अब अफ्रीकी देश गिनी में भी ऐसे ही हालात बन रहे हैं। गिनी की राजधानी कोनाक्री में राष्ट्रपति भवन के पास भारी गोलीबारी की खबर सामने आई है। इधर, राष्ट्रपति अल्फा कोंडे का भी कुछ पता नहीं चल रहा हैं। दरअसल, रविवार को गिनी में सेना के विद्रोही गुट ने सरकार को पद से हटाकर तख्तापलट की साजिश को अंजान देने की कोशिश की है।

Guinea

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक सेना के विद्रोही कर्नल ने सरकारी चैनल पर ऐलान करते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन के पास गोलाबारी के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति अल्फा कोंडे की सरकार को भंग कर दिया गया है। यहीं नहीं देश की बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहीं कोनाक्री शहर में एक पश्चिमी राजनयिक ने इस घटना को तख्तापलट का प्रयास बताया है। रविवार सुबह गिनी की राजधानी कोनाक्री में गोलियों की आवाज सुनी गई और सैनिकों को सड़कों पर देखा गया था।

वहीं एक सीनियर पत्रकार जॉयस करम ने अपने ट्वीट में बताया कि गिनी में सैन्य तख्तापलट चल रहा है। राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया, संविधान को रोका गया। राज्य संस्थानों को भंग किया गया है यहां तक की सार्वजनिक प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई है। इसका उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्रोही सेना के बख्तरबंद गाड़ियों सड़कों पर है। यहीं नहीं सैनिकों का काफिला भी दिखाया गया है।

राष्ट्रपति के बारे में नहीं चला पता

वहीं इस घटना के बाद राष्ट्रपति कोंडे फिलहाल कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि कोंडे के तीसरे कार्यकाल को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी उथल-पुथल के साथ आलोचना की जा रही है। जिसके बाद वहां लगातार हिंसक प्रदर्शन भड़के हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+