कैदी को न्यूड कर हंसते रहते थे पुलिसवाले, इतना शर्मसार हुआ कि जान ही निकल गई
कैलिफोर्निया। अमेरिका की जेलों में कैदियों के साथ यातनाओं की घटनाएं किसी सी छुपी नहीं है। कैदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर करने के मामले में अमेरिकी पुलिस सबसे ज्यादा क्रूर मानी जाती है। ऐसी ही एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जब कैदी तड़प-तड़प कर मर रहा था, तब पुलिस और जेल अधिकारियों की हंसी छूट रही थी। कैलिफॉर्नियो के लुइस ऑबिस्पो काउंटी जेल में कैद 36 साल के एंड्रयू होलैंड को नंगा करके कुर्सी पर पट्टे से दो दिन तक बांधे रखा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

काउंटी ने बताया स्वाभाविक मौत
कैलिफॉर्नियो के लुइस ऑबिस्पो काउंटी जेल में जनवरी 2017 की इस घटना का वीडियो शुक्रवार (16 मार्च) को जारी हुआ, जिसमें मानसिक रूप से बीमार एंड्रयू की मौत के बाद एक बार फिर अमेरिकी पुलिस के टॉर्चर करने के तरीकों पर सवाल खड़े किए हैं। इस मौत को काउंटी मेडिकल परीक्षक ने पलमरी एंबोलिज्म का कारण बताते हुए स्वाभाविक मौत करार दिया। उनके अनुसार, पैर में खून का थक्का जमने से फेफड़ों को नुकसान हुआ और एंड्रयू की मौत हो गई।

वो तड़पता रहा पुलिसकर्मी हंसते रहे
एंड्रयू 22 जनवरी, 2017 को अपनी कुर्सी के साथ फर्श पर नीचे गिरने के बाद, जेल अधिकारी उसे मृत घोषित कर देते हैं। उसी कुर्सी पर एंड्रयू को नंगा करके पट्टे से बांधा गया था। जो वीडियो जारी उसमें दिखाया गया है कि एंड्रयू कुर्सी पर परेशान हो रहा है और उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही है, वहीं दूसरी बाहर जेल के कुछ अधिकारी और पुलिसकर्मी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

2015 में हुआ था गिरफ्तार
हालांकि, काउंटी ने दावा किया है कि एंड्रयू बेहोश और अनुत्तरदायी तो था ही, साथ ही वो एक फिजिशयन की निगरानी में भी था। एंड्रयू को 30 सितंबर 2015 को एक अधिकारी का बचाव और प्रोबेशन उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एंड्रयू को 15 महीने तक एक अलग तंग सेल में लगातार शारीरिक रूप से टॉर्चर किया गया। एंड्रयू की मौत पर काउंटी के प्रशासनिक अधिकारी ने ईमेल कर आपत्ति व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications