लॉस एंजिल्स में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला Grammy Awards समारोह कोरोना के चलते स्थगित
Grammys postponed amid spike in COVID-19 cases: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 31 जनवरी को होने वाले विश्व प्रसिद्ध 'ग्रैमी पुरस्कार समारोह' को कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी के कारण स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के केस को ध्यान में रखते हुए Grammy Awards समारोह को टाला गया है, इस बारे में अधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। रिकॉर्डिंग एकेडमी ने एपी को बताया कि वार्षिक कार्यक्रम 31 जनवरी की बजाय अब मार्च अंत में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि Grammy अवॉर्ड्स को 'ग्रामोफोन अवॉर्ड्स' कहा जाता है। विश्व के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी को संगीत उद्योग में खास पहचान बनाने वाले और अभूतपूर्व योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है। Grammy अवॉर्ड्स रिकॉर्डिंग एकेडमी प्रदान करती है।
1959 को आयोजित हुआ था पहला Grammy Awards समारोह
द ग्रैमी सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। पहला ग्रैमी अवार्ड्स समारोह 4 मई, 1959 को आयोजित किया गया था। साल 2011 के समारोह के बाद, एकेडमी ने 2012 में ग्रैमी अवार्ड को कई श्रेणियों में बांट दिया है।
10 फरवरी 2019 को 61वें Grammy Awards समारोह का आयोजन हुआ था
गौरतलब है कि 10 फरवरी 2019 को 61वें Grammy Awards समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कैमिलो कैबिलो, माइली साइरस, केटी पेरी, पोस्ट मलॉन, शॉन मेंडेस जैसे बड़े कलाकारों ने परफार्मेंस दी थी। इस दौरान लेडी गागा, चाइल्डिश गैम्बिनो, केसी मस्ग्रेव्स और बैंडी कारलाइल जैसे सिलेब्रिटीज को अवॉर्ड दिए गए थे। इस कार्यक्रम में दिवंगत अमेरिकन म्यूजिशन और सिंगर क्रिस कॉर्नेल को उनके म्यूज़िक 'When Bad Does Good' के लिए 'बेस्ट रॉक परर्फामेंस' का अवॉर्ड दिया गया था। ये अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर उनके बच्चे टोनी और क्रिस्टोफर पहुंचे थे।
बेस्ट वोकल एलबम का Award ऐरीना ग्रांडे को मिला था
साथ ही अमेरिकी सिंगर ऐरीना ग्रांडे को उनके एल्बम स्वीटनप के लिए बेस्ट वोकल एलबम का Award दिया गया था तो वहीं युवा दिलों की धड़कन लेडी गागा को बेस्ट पॉप सोलो परफार्मेंस जोन (व्हेन डू यू थिंक यू आर गोइन?) के लिए पुरस्कार मिला था, जबकि सर्वश्रेष्ठ लैटिन पॉप का Award क्लाउडिया ब्रैंट को दिया गया था।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications