गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने किया मुसलमानों का समर्थन

सैन फ्रांसिस्‍को। गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग के जरिए मुसलमानों को अपना समर्थन दिया है। उन्‍होंने लिखा है कि हम अपने मूल्यों को भय से हारने न दें।

sundar-pichai-muslim-google-ceo

हमें अमेरिका और दुनिया भर में मुसलमानों और बाकी अल्पसंख्यक समुदायों का समर्थन करना होगा। आपको बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के अमेरिकी उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप के बाद अमेरिका में राजनीति गरमाई हुई है।

ट्रंप ने कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग की घटना के बाद कहा था कि अमेरिका में मुसलमानों की एंट्री बैन कर देनी चाहिए।

पिचाई से पहले फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने भी मुसलमानों के समर्थन में बयान दिया था। पिचाई ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपने ब्लॉग में नाराजगी जताई है।

पिचाई ने लिखा है कि जिस तरह से आजकल असहिष्‍णुता की चर्चा हो रही है उसे देखकर काफी दुख होता है।

पिचाई के मुताबिक उन्‍हें भरोसा है कि भले आप कोई कंपनी खड़ी कर रहे हो या फिर एक देश चला रहे हो, अलग-अलग आवाजों, पृष्ठभूमियों और अनुभवों का संगम हमें एक बेहतर चर्चा, एक बेहतर फैसले और सभी के लिए बेहतर परिणामों की ओर ले जाता है।

पिचाई ने अमेरिका में अपने बसने और वहां शानदार करियर बनाने का भी जिक्र किया है। उन्‍होंने लिखा है कि अमेरिका प्रवासियों का मुल्क था और आज भी है। पिचाई के मुताबिक वह 22 साल पहले भारत से अमेरिका आए थे।

वह खुशकिस्मत थे कि यहां की एक यूनिवर्सिटी में उनका एडमिशन हो गया। कड़ी मेहनत से उनके लिए एक के बाद एक दरवाजे खुलते गए। उन्‍होंने वहां करियर बनाया, परिवार और जिंदगी बसाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+