भिखारी सर्च करने पर आ रहा इमरान खान, पाकिस्‍तान में मचा बवाल

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दिनों गूगल से बेहद खफा हैं। नाराज होने के पीछे परेशानी वही है, जो कुछ समय से अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को हो रही है। जिस तरह गूगल पर ईडियट सर्च करने पर ट्रंप का नाम आ रहा है, ठीक उसी तरह उर्दू में भिखारी सर्च करने पर इमरान खान से जुड़ा कॉन्‍टेंट सामने आ रहा है। इमरान खान को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई, वह बेहद खफा हो गए और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को नोटिस भेज डाला।

पंजाब प्रांत की असेंबली में गूगल के खिलाफ प्रस्‍ताव पास

पंजाब प्रांत की असेंबली में गूगल के खिलाफ प्रस्‍ताव पास

भिखारी सर्च करने पर इमरान खान से जुड़ी सामग्री सामने आने का पाकिस्‍तान में अब राष्‍ट्रीय मसला बन चुका है। इस मुद्दे पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की असेंबली ने रेजॉल्‍यूशन किया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को समन कर उनसे स्‍पष्‍टीकरण मांगने की बात कही गई है। प्रस्‍ताव में कहा गया है कि पिचाई को बुलाकर पूछा जाए कि भिखारी सर्च करने पर इमरान खान की तस्‍वीरें क्‍यों सामने आ रही हैं। पंजाब प्रांत की सरकार ने गूगल से मांग की है कि वह जल्‍द से जल्‍द इस बारे में एक्‍शन ले सभी फोटो और सामग्री को हटाए

इसलिए भिखारी सर्च करने पर गूगल पर रही इमरान खान की तस्‍वीरें

पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था लंबे समय से अमेरिकी डॉलर के सहारे चल रही थी। पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते बेहद खराब चल रहे हैं। आतंकवाद को लेकर पाकिस्‍तान की दोहरी नीति की वजह से पहले बराक ओबामा और अब डोनाल्‍ड ट्रंप ने पाकिस्‍तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर कैंची चला रखी है। अब पाकिस्‍तान को केवल चीन का ही सहारा है, लेकिन चीन किसी भी देश को बिना मतलब पैसा नहीं देता है। वह पाकिस्‍तान को जो भी मदद दे रहा है, उसमें ज्‍यादातर रकम चीन के ही प्रोजेक्‍ट्स पर खर्च हो रही है। जब से इमरान खान की पार्टी ने पाकिस्‍तान की सत्‍ता में संभाली है, तब से खस्‍ताहाल अर्थव्‍यवस्‍था को सुधारने के प्रयास जारी हैं। नौबत यहां तक आ गई कि इमरान खान के जब सऊदी अरब की यात्रा पर गए तो जूते उताकर चलते नजर आए। पाकिस्‍तानी मीडिया ने दावा किया कि अपनी तीसरी बेगम बुशरा के कहने पर इमरान खान ने यह टोटका आजमाया था। इमरान खान सऊदी अरब आर्थिक मदद की उम्‍मीद से गए थे। साथ ही पाकिस्‍तान में बांध बनवाने के लिए भी चंदा मांगा जा रहा है। इस तरह की खबरों की वजह ये सोशल मीडिया में इमरान खान के खिलाफ कैंपेन शुरू हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते गगूल तक पहुंच गया। यही कारण है कि भिखारी सर्च करने पर इमरान खान से जुड़ तस्‍वीरें और सामग्री सामने आ रही है।

ईडियट सर्च करने पर क्‍यों आता है ट्रंप का नाम, गूगल सीईओ ने दिया ये जवाब

ईडियट सर्च करने पर क्‍यों आता है ट्रंप का नाम, गूगल सीईओ ने दिया ये जवाब

हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सांसद ने गूगल के सीईओ से पूछा कि ईडियट सर्च करने पर डोनाल्‍ड ट्रंप की तस्‍वीर क्‍यों सामने आ रही हैं। इस सवाल के जवाब में सुंदर पिचाई ने अमेरिकी संसद को बताया कि गूगल सर्च एल्गोरिदम कैसे काम करता है। उन्‍होंने बताया कि सर्च का रिजल्ट देने के लिए 200 के करीब फैक्टर काम करते हैं। इनमें मिलता-जुलता टॉपिक, लोकप्रियता आदि का विश्लेषण करने के बाद सबसे बेस्ट रिजल्ट दिखाया जाता है। पिचाई के इस जवाब पर अमेरिकी सांसद जोफग्रेन ने कहा कि इसका मतलब ये है कि पर्दे के पीछे कोई व्यक्ति नहीं बैठा है, जो ये सब तय नहीं कर रहा है कि यूजर्स को क्या दिखाया जाए! ये एक तरह से यूजर्स द्वारा तैयार किए गए डाटा के संकलन के आधार पर सबसे उचित जानकारी देना है। कुल मिलाकर एक लाइन में कहें तो यहां किसी भी हस्‍ती की छवि, यूजर्स सर्च नंबर्स सबसे बड़े फैक्‍टर्स हैं। मतलब यूजर्स उस हस्‍ती के बारे में सबसे ज्‍यादा क्‍या सर्च कर रहे हैं, उसी कॉन्‍टेंट को सबसे ऊपर दिखाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+