Happy New Year 2024: गूगल मना रहा New Year's Eve, डूडल बदल कर लिखा ये मैसेज
New Year's Eve: आज साल का आखिरी दिन है। कल से नया साल यानी 2024 शुरू हो रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में गूगल (Google) भला कहां पीछे रहने वाला था। गूगल भी अपना डूडल चेंज कर के नए साल के स्वागत के लिए तैयार है।
गूगल डूडल नए साल की पूर्व संध्या को हर बार एक उत्सवपूर्ण प्रदर्शन के साथ मनाता है। इस बार गूगल डूडल में नए साल को एक सकारात्मक नोट पर शुरू करने के लिए ब्राइटनेस और स्पार्कल का एक टच डाला गया है। जैसे-जैसे आधी रात की उलटी गिनती आगे बढ़ रही है, दुनिया भर में लोग अपने नए साल के संकल्पों (न्यू ईयर रेजुलेशन)को पूरा करने के लिए कमर कस रहे हैं।

इस डूडल में 2023 के साथ गूगल लिखा गया है। गूगल को पार्टी थीम पर डेकोरेट किया गया है एक बड़े डिस्को लाइट के साथ। डूडल ले एक्सप्लनेशन में लिखा गया है... 3...2...1... हैप्पी न्यू ईयर
यह भी देखें: Delhi Metro से जाएंगे न्यू ईयर की पार्टी करने तो ठहरो! आज रात 9 बजे बंद हो जाएंगे इस स्टेशन के गेट
साथ ही अपने इस डूडल के बारे में बताते हुए गूगल ने लिखा है, "ये डूडल नए साल की सही शुरुआत के लिए ब्राइटनेस और कुछ स्पार्कल का टच लाया है। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आधी रात की ओर बढ़ रही है वैसे-वैसे लोग लोग अपने नए साल के रेजुलेशन के बारे में प्लान कर रहे हैं और सफलता, प्यार, खुशी और वो सब जो वो डिजर्व करते हैं, उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी देखें: 'कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद...', पुतिन ने भेजा पीएम मोदी को नए साल पर स्पेशल मैसेज












Click it and Unblock the Notifications