Delhi Metro से जाएंगे न्यू ईयर की पार्टी करने तो ठहरो! आज रात 9 बजे बंद हो जाएंगे इस स्टेशन के गेट
Delhi Metro News: साल 2023 के आखिर दिन 31 दिसंबर की नाइट को पूरे देशभर में जश्न का माहौल होगा। रात 12 बजे लोग जमकर एंजॉय करते हुए नए साल का स्वागत करेंगे। राजधानी दिल्ली में भी सेलिब्रेशन का दौर चलेगा। ऐसे में अगर आप भी आज रात बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं और आपका साधन दिल्ली मेट्रो है तो यह खबर आपके लिए हैं।
31 दिसंबर को रात को लेकर DMRC ने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत न्यू ईयर की रात को भारी भीड़ के मद्देनजर रात 9 बजे के बाद दिल्ली के राजीव चौक स्टेशन से पैसेंजर एग्जिट नहीं हो पाएंगे।

राजीव चौक पर एग्जिट बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि भीड़भाड़ को रोकने के लिए नए साल की पूर्व संध्या (रविवार) को रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।
मालूम हो कि राजीव चौक दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की ब्लू और येलो लाइन पर पड़ता है। यह कनॉट प्लेस एरिया में स्थित एक बिजी मेट्रो स्टेशन है।
हालांकि, डीएमआरसी ने कहा कि सामान्य कार्यक्रम के अनुसार राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
जानिए डीएमआरसी ने क्या कहा?
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि जैसा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा सलाह दी गई है, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर, 2023) पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए, रात 9 बजे से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति होगी।
इसी के साथ दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो इसी के अनुसार अपनी यात्रा की प्लान बनाएं। वहीं बाकी मेट्रो नेटवर्क पर सेवाएं नियमित टाइमटेबल के अनुसार ही रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications