म्यूजियम से फिल्मी स्टाइल में Heist, 17 करोड़ के सोने के सिक्के 9 मिनट में गायब, पूरी दुनिया में चर्चा
Germany में एक ऐसी चोरी को अंजाम दिया गया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस चोरी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। चोरों ने एक म्यूजियम में रखे 15.77 करोड़ रुपये के सेल्टिक काल के सोने के सिक्कों को गायब कर दिया।

9 मिनट में सिक्के लेकर गायब हुए चोर
चोरों ने इस चोरी को जिस शातिरपने से अंजाम दिया है वो और भी हैरान करने वाला है। पुलिस के मुताबिक बावेरिया के मांचिंग स्थित म्यूजियम में ये सैकड़ों बहुमूल्य सिक्के कड़ी सुरक्षा में रखे गए थे और चोर सिर्फ 9 मिनट में इन्हें लेकर चंपत हो गए।
चोरों ने म्यूजियम में घुसने से पहले वहां के अलार्म सिस्टम को बेकार कर दिया। इसके लिए पास की इंटरनेट केबल को काट दिया गया जिससे घुसने के वक्त अलार्म नहीं बजा औऱ जब तक वहां मौजूद स्टाफ कुछ समझता लोग फरार हो चुके थे। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह चोरी का पहले हुई किसी रेड से कोई संबंध तो नहीं है।

सिक्योरिटी सिस्टम में रिकॉर्ड हुई चोरी
केबल काट देने की वजह से जब चोर घुसे उस समय अलार्म नहीं बजा। हालांकि सिक्योरिटी सिस्टम में इसके बावजूद भी रिकॉर्डिंग हो रही थी। संग्रहालय में काम कर रहे कर्मचारियों को चोरी का पता अगली सुबह तब लगा जब वे पहुंचे तो उन्हें वहां पर फर्श पर टूटे कांच के टुकड़े मिले। उन्होंने पाया कि वहां रखे सोने के सिक्के गायब थे।

संगठित गिरोह पर शक
राज्य पुरातत्व संग्रह के प्रमुख ने मीडिया से चोरी के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी पुराने दोस्त को खो दिया है। अधिकारियों को शक है कि इस चोरी के पीछे किसी संगठित गिरोह का काम है। पुलिस पिछली चोरियों से इसे मिलाकर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जब 100 किग्रा सोने के सिक्के ले उड़े थे चोर
म्यूजियम से चोरी करने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। साल 2017 में बर्लिन म्यूजियम में बड़ी चोरी हुई थी जब 100 किग्रा के सोने के सिक्के चोर निकालकर ले गए थे। इसके दो साल बाद ड्रेस्डेन के ग्रीन वॉल्ट म्यूजियम में नाटकीय ढंग से चोरों ने 21 ज्वैरली और दूसरी कीमती चीजें साफ कर दी थीं। यह चोरी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। हालांकि पुलिस ने कहा है कि वे निश्चित रूप से नहीं बता सकते कि इन चोरियों के बीच कोई संबंध है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications