ग्लासगो COP26: दुनिया के संवेदनशील देशों के लिए पीएम मोदी की IRIS पहल की शुरुआत
ग्लासगो, 02 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ग्लासगो में COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने क्लाइमेट चेंज पर चिंता जाहिर की और इसे दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया। ग्लासगो में पीएम मोदी ने विश्व के संवेदनशील देशों के लिए बुनियादी ढांचा 'इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर रिसाइलेंट आईलैंड स्टेट्स' (आईआरआईएस) पहल की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल सबसे संवेदनशील देशों के लिए कुछ करने की नयी उम्मीद, नया आत्मविश्वास और संतोष प्रदान करती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं इसके लिए कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिस्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को बधाई देता हूं। इस महत्वपूर्ण मंच पर मैं ऑस्ट्रेलिया और यूके समेत सभी सहयोगी देशों और विशेष रूप से मोरेसेस और जमैका समेत छोटे द्वीप समूहों के नेताओं का स्वागत करता हूं। पिछले कुछ दशकों ने सिद्ध किया है कि जलवायु परिवर्तन के प्रकोप से कोई भी अछूता नहीं है। विकसित देश हों या फिर प्राकृतिक संसाधनों से धनी देश सभी के लिए ये बहुत बड़ा खतरा है। इसमें भी जलवायु परिवर्तन से सब से अधिक खतरा स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स को है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने COP26 को किया संबोधित, भारत की इस पहल से जुड़ने का किया सभी देशों से अनुरोध
बता दें कि मंगलवार को COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन भी शामिल हुए। 'इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर रिसाइलेंट आईलैंड स्टेट्स' लॉन्च इवेंट में ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत के योगदान की बात की। उन्होंने कहा, 'भारत की स्पेस एजेंसी इसरो, सिड्स के लिए एक स्पेशल डेटा विंडो का निर्माण करेगी। इससे सिड्स को सैटेलाइट के माध्यम से सायक्लोन, कोरल-रीफ मॉनीटरिंग, कोस्ट-लाइन मॉनीटरिंग आदि के बारे में समय रहते जानकारी मिलती रहेगी।' पीएम मोदी ने आगे कहा कि IRIS के लॉन्च को बहुत अहम मानता हूं। IRIS के माध्यम से सिड्स को प्रौद्योगिकी, वित्तिय सहायता, जरूरी जानकारी तेजी से जुटाने में आसानी होगी। स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स में क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहन मिलने से वहां जीवन और आजीविका दोनों को लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications