गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान में होगा अमृता प्रीतम की किताब पर बने सीरियल का प्रीमियर

26 जनवरी को 69वें गणतंत्र दिवस से पहले वाली शाम पाकिस्तान में अमृता प्रीतम की मशहूर कितब 'पिंजर' पर सीरियल लॉन्च होगा। ये सीरियल पाकिस्तान के फेमस एक्टर अदनान सिद्दीकी बना रहे हैं। सिद्दीकी ने इस किताब पर सीरियल बनाने के राइट लिए थे और अब 25 जनवरी को ये पाकिस्तान में प्रीमियर होगा।

नई दिल्ली। 26 जनवरी को 69वें गणतंत्र दिवस से पहले वाली शाम पाकिस्तान में अमृता प्रीतम की मशहूर कितब 'पिंजर' पर सीरियल लॉन्च होगा। ये सीरियल पाकिस्तान के फेमस एक्टर अदनान सिद्दीकी बना रहे हैं। सिद्दीकी ने इस किताब पर सीरियल बनाने के राइट लिए थे और अब 25 जनवरी को ये पाकिस्तान में रात 8 बजे प्रीमियर होगा।

Ghughi Serial

'पिंजर' मशहूर भारतीय कवि और लेखक अमृता प्रीतम का उपन्यास है जिसे उन्होंने साल 1950 में लिखा था। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अदनान सिद्दीकी ने बताया कि इस सीरियल क नाम 'घुघी' रखा गया है। इसमें मुख्य किरदार 'पूरो' का किरदार अमर खान निभाएंगे, वहीं 'राशिद' के किरदार में खुद सिद्दीकी होंगे। इस सीरियल का प्रीमियर भारत के गणतंत्र दिवस के ठीक पहले होने पर सिद्दीकी ने कहा कि अगर मकसद अच्छा हो तो अच्छी चीजें हो जाती हैं।

अदनान ने बताया कि ऐसे सीरियलों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल टीवी चैनलों को मनाना होता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान में हर चीज टीआरपी पर रुक गई है। अगर इसे साइड नें रख दिया जाए, तो कितने नए आइडिया सामने निकलकर आएंगे। अदनान पाकिस्तान में जाना-माना नाम हैं और भारत में भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वो मॉम फिल्म में श्रीदेवी के पति के रोल निभा चुके हैं।

'पिंजर' उपन्यास की शुरुआत बंटवारे से पहले के भारत से होती है। पुरो नाम की एक हिंदू महिला की शादी एक डॉक्टर से हो जाती है लेकिन फिर एक मुसलमान आदमी उसे अगवा कर लेता है। इसके बाद बंटवारे के बाद वो खुद को एकदम अलग देश में पाती है। इस किताब पर मनोज बाजपेयी-उर्मिला मातोंडकर अभिनीत फिल्म भी बन चुकी है जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें: आतंकी हमले में माता-पिता को खोने वाले मोशे पहुंचा मुंबई, पीएम मोदी ने दिया था न्योता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+