आतंकी हमले में माता-पिता को खोने वाले मोशे पहुंचा मुंबई, पीएम मोदी ने दिया था न्योता

2008 में 26/11 को हुए आतंकी हमले में अपने माता-पिता को खोने वाला इजरायली बच्चा मोशे मुंबई पहुंच गया है। मुंबई पहुंचने पर मोशे जहां काफी खुश नजर आया वहीं उसके दादा रब्बी होल्त्जबर्ग ने कहा कि ये काफी खास दिन है।

मुंबई। 2008 में 26/11 को हुए आतंकी हमले में अपने माता-पिता को खोने वाला इजरायली बच्चा मोशे मुंबई पहुंच गया है। मुंबई पहुंचने पर मोशे जहां काफी खुश नजर आया वहीं उसके दादा रब्बी होल्त्जबर्ग ने कहा कि ये काफी खास दिन है। होल्त्जबर्ग ने कहा, 'ये काफी खास दिन है। शुक्र है कि मोशे फिर से यहां आ सका। मुंबई अब पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित है।'

Moshe Holtzberg

2008 में हुए आतंकी हमले के बाद मोशे पहली बार मुंबई आ रहे हैं। पिछले साल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायली दौरे पर गए थे तब उन्होंने मोशे को भारत आने का न्योता दिया था। मोशे अपने बाकी परिवार के साथ मुंबई पहुंचे। उनके दादा ने कहा कि ये काफी खास दिन है।

मोशे ने साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले में अपने माता-पिता को खो दिया था। मुंबई में जन्म मोशे तब केवल दो साल का था जब नरीमन हाउस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था। मोशे अपनी मां रिवका और पिता गैवरूल के साथ मुंबई के नरीमन हाउस में रुके थे। इस जगह को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था जिसमें मोशे ने अपने माता-पिता को खो दिया था। मोशे की जान उसकी आया ने बचाई थी।

आया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने मोशे को अपने माता-पिता के शव के साथ बैठा पाया था। उन्होंने मोशे को उठाया और तुरंत बिल्डिंग से भाग निकलीं थीं। उसे दिन के बारे में उन्होंने कहा था, 'उस दिन गोलियों की काफी आवाज आ रही थी। मैं खुद लॉन्ड्री रूम में जाकर छिप गई थीं। मैं तब बाहर निकली जब मुझे मोशे की आवाज आई। मैंने देखा कि वो उसके माता-पिता की मौत हो चुकी हैऔर वो वहीं उसके पास बैठा हुआ था। मैंने उसे उठाया और भाग निकली।' नरीमन हाउस पर हुए इस हमले में कुल 6 इज्राइली नागरिकों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें: ब्रिटिश सरकार ने नहीं दिया 'भाव', तो डोनाल्ड ट्रंप ने यूके दौरा किया रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+