VIDEO: 300 साल पुरानी गुफा में घूमने गया कपल, सुनाई दी डरावनी आवाजें, कैमरे में कैद हुई 'भूतिया' आकृति

नई दिल्ली, 3 जुलाई: कई लोगों का मानना है कि इंसानों के बीच भूतों का वाश है, जो कभी-कभी दिख भी जाते हैं। तो वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं, जो कहते हैं कि भूत नाम की कोई चीज दुनिया में नहीं है। उनसे जुड़ी सारी कहानियां काल्पनिक हैं, जो सिर्फ इंसानों को डराने के लिए बनाई गईं। इस बीच इंग्लैंड के एक घोस्ट हंटर दंपत्ति ने नया दावा किया है, जिसके मुताबिक उन्होंने एक गुफा में भूतों को देखा और सबूत के तौर पर उनके पास रिकॉर्डिंग भी है।

अकेले पहुंचे कॉर्नवॉल की गुफा में

अकेले पहुंचे कॉर्नवॉल की गुफा में

द मिरर न्यूज के मुताबिक टोनी और बेथ फर्गुसन घोस्ट हंटर के नाम से मशहूर हैं। वो कुछ दिनों पहले उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में स्थित एक पुरानी गुफा में गए थे। आमतौर पर 300 साल पुरानी इस गुफा में लोगों को बड़े ग्रुप के साथ जाने की हिम्मत नहीं होती, लेकिन ये घोस्ट हंटर वहां पर कैमरा लेकर पहुंच गए। फिर उनके साथ जो कुछ भी हुआ उसके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान है।

आने लगीं अजीब आवाजें

आने लगीं अजीब आवाजें

घोस्ट हंटर्स के मुताबिक वो दोनों गुफा में अकेले गए थे। इसके बाद उन्होंने वहां पर एक-दूसरे का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी वहां पर अजीबो-गरीब आवाजें आनी शुरू हुईं। उन्होंने ये पता करने की कोशिश की कि वो आवाज कहां से आ रही, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। उनको कई बार ऐसा लगा कि कोई लड़की हैलो कह रही, तो कभी ऐसा महसूस हुआ कि वो आवाज उन्हें गेट आउट (बाहर जाओ) कह रही है।

बाहर आकर देखा वीडियो

बाहर आकर देखा वीडियो

इस सब घटनाओं के बाद भी दोनों डरे नहीं, दोनों काफी वक्त तक वहां की तलाशी लेते रहे। जब उनके हाथ कुछ नहीं लगा तो उन्होंने बाहर आने का फैसला किया। घर पहुंचने के बाद उन्होंने वो वीडियो देखा, जो गुफा के अंदर रिकॉर्ड किया था। जैसे ही उन्होंने उसे चालू किया उनके होश उड़ गए। उस वीडियो में साफ-साफ कुछ आकृतियां दिखाई दे रही थीं, जो अजीबो-गरीब और डरावनी हैं।

हो रही थी बेचैनी

हो रही थी बेचैनी

टोनी के मुताबिक वीडियो को सही से देखने पर उसमें दो अजीब आकृतियां दिखीं। वैसे तो वो घोस्ट हंटर हैं, जिस वजह से कई भूतिया जगहों पर गए हैं, लेकिन उन्हें इस गुफा ने हैरानी में डाल दिया। वो दोनों वहां पर खुद को बेचैन महसूस कर रहे थे। जब वो अंदर गए तो उनको ये नहीं पता था कि वो गुफा हंटेड है, क्योंकि उसके बारे में ऐसी रिपोर्ट पहले कभी नहीं आई थी। उनका मानना है कि वीडियो कैमरा ले जाकर उन्होंने सही किया, वरना कोई इस बात को मानता है नहीं कि वहां पर कुछ अजीब जरूर है।

सफेद रंग की थी आकृति

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टोनी गुफा के अंदर खड़े रहते हैं, जहां रोशनी काफी कम है। इस दौरान वहां पर सफेद धुंध टाइप की कोई चीज आती है और वो लगातार अपना आकार बदलती रहती है। उसी दौरान उनको गेट आउट जैसी आवाज सुनाई दी थी। फिलहाल वो दोनों डरे नहीं और वहां पर अपनी रिसर्च जारी रखी। टोनी का दावा है कि ये सफेद चीज ही आत्माएं हैं, जो बाद में गायब हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+