लंदन में पीएम मोदी के लिए परोसा जाएगा 'घर का खाना', स्पेशल शेफ ने बताया मेन्यू

Recommended Video

    PM Modi को London में परोसा जाएगा शाही Dinner, ये है Menu । वनइंडिया हिंदी

    लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी अपनी चार दिन की यात्रा के लिए ब्रिटेन पहुंच गए हैं, जहां वे कॉमनवेल्थ समिट 2018 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के 53 देशों के प्रतिनिधियों पहुंचे हैं, लेकिन पीएम मोदी के लिए ब्रिटिश सरकार ने खास इतंजाम किए हैं। इस दौरे पर पीएम द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मिटिंग में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी एक शुद्ध शाकाहारी हैं, इसलिए वहां की सरकार ने गुजराती व्यंजन के लिए एक स्पेशल शेफ नियुक्त किया है।

     शेफ शेनॉय होंगे पीएम कुक

    शेफ शेनॉय होंगे पीएम कुक

    लंदन के बकिंघम गेट में ताज होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ शेनॉय करमानी को पीएम मोदी के लिए स्पेशल कुक नियुक्त किया गया, जो उनके पूरे दौरे पर ब्रेकफस्ट और लंच तैयार करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए शेनॉय ने कहा कि उनकी टीम में आठ सदस्य हैं। जो प्रधानमंत्री को शुद्ध शाकाहारी 'घर का खाना' ही परोसेंगे।

    भोजन शुद्ध घी में बनकर होगा तैयार

    भोजन शुद्ध घी में बनकर होगा तैयार

    पीएम मोदी के लिए ब्रेकफस्ट में कॉफी, पोहा, उपमा, पूरी, भाजी और सीरा सर्व किया जाएगा। दिन में पीएम मोदी लंच के लिए अन्य प्रतिनिधियों के साथ बकिंघम के ताज होटल जाएंगे। उस दौरान पीएम मोदी के लिए लंच की जिम्मेदारी भी शेनॉय करमानी ही संभालेंगे, जिसमें गुजराती भोजन परोसा जाएगा। लंच के दौरान पीएम मोदी को खम्मन ढोकला, खांडवी, दाल, दाल पकोड़ा, तोराई मसाला, केले का भरवा,पनीर भुर्जी और खिचड़ी शामिल है। पूरा भोजन शुद्ध घी में तैयार किया जाएगा।

    पीएम मोदी होंगे खास मेहमान

    पीएम मोदी होंगे खास मेहमान

    ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे सभी कॉमनवेल्थ प्रमुख को डिनर के लिए आमंत्रित करेंगी। बता दें कि पीएम मोदी उन तीन खास मेहमानों में होंगे जो बकिंघम पेलेस में ब्रिटिश क्विन से प्राइवेट मीटिंग करेंगे। 20 अप्रैल को कार्यक्रम का समापन होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+