Germany Train Accident: अब तक 50 यात्रियों के घायल होने की खबर, बढ़ सकता है घायलों का आंकड़ा

जर्मन पुलिस के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का आकड़ा बढ़ भी सकता है। यात्रियों को ट्रेन से उतारा जा रहा हैष वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

Germany Train Accident

Germany Train Accident - नई दिल्ली। जर्मनी के डसलडोर्फ शहर के नजदीक ट्रेन दुर्घटना में करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक डसेलडोर्फ के पास एक यात्री ट्रेन और एक फ्रेट ट्रेन के आपस में टकराने से ये हादसा हुआ है। जर्मन पुलिस के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का आकड़ा बढ़ भी सकता है। यात्रियों को ट्रेन से उतारा जा रहा है वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। जमीन से हवा में मार करने वाले आकाश मिसाइल का परीक्षण, बढ़ेगी चीन की टेंशन

राज्य के रेल संचालक ड्यूश बान ने कहा कि यह घटना उत्तरी राइन-वेस्टफालिया के पश्चिमी राज्य में लगभग 7.30 बजे (1830 जीएमटी) हुई। ड्यूश बान ने कहा, 'रेलवे अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं और वहां की स्थिति को जानने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि यात्रियों को ले जाने वाली क्षेत्रीय एक्सप्रेस ट्रेन प्राइवेट तौर पर ब्रिटिश ऑपरेटर नेशनल एक्सप्रेस द्वारा चलाई जाती है, जबकि कार्गो ट्रेन डीबी कार्गो द्वारा संचालित है। नेशनल एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बिल्ड न्यूज पेपर को बताया कि ट्रेन में करीब 100 यात्री सवार थे। आपको बता दें कि इससे पहले मई के महीने में, पूर्वी जर्मनी में एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई थी जिसमें सात लोग घायल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+