हाई स्‍कूल तक न जाने वाली मंत्री खुद को बताती थीं वकील

बर्लिन। अभी तक भारत में मंत्रियों की ओर से शिक्षा के बारे में गलत जानकारियां देने की खबरें आतीं थीं लेकिन अब जर्मनी से ऐसी खबरें आने लगी हैं। यहां पर सांसद 54 वर्ष की पेट्रा हिंत्‍स ने अपनी शिक्षा के बारे में गलत जानकारियां अपने सीवी में दी थी। फिर क्‍या था उनके झुठ के सामने आने के बाद हंगामा लाजिमी था। इस हंगामे के हिंत्‍स को इस्‍तीफा देना पड़ गया है।

german-mp

हिंत्‍स ने अपने सीवी में दावा किया था कि वह एक क्‍वालिफाइड लॉयर हैं जबकि हकीकत यह है कि उन्‍होंने हाईस्‍कूल तक पास नहीं किया था। हिंत्‍स जर्मनी के एसेन शहर से सांसद थीं और उनके वकील की मानें तो हिंत्‍स ने कभी किसी को
सलाह तक नहीं दी है।

हिंत्‍स पिछले 10 वर्षों से सांसद हैं और वह यह नहीं बता पा रही हैं कि उन्‍होंने आखिर झूठ क्‍यों बोला। वह जर्मनी की एसपीडी पार्टी की सांसद हैं और इस झूठ के साथ ही उनका रजनीतिक करियर भी हो गया है।

पार्टी के मुखिया थॉमस कुचाटी की मानें तो सभी लोग सदमे में हैं कि पेट्रा हिंत्स ने 30 साल तक गलत जानकारी दी और अंधेरे में रखा। यह पार्टी चांसलर एंजेला मार्केल के साथ गठबंधन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+