अपनी मेहनत से फर्श से अर्श पर पहुंचा शख्स, अब हर महीने उड़ाता है 64 लाख

सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति का बखान करना धीरे-धीरे नया ट्रेंड बनता जा रहा है। जर्मनी का एक कपल अपनी ऐसी ही लाइफस्टाइल के कारण काफी चर्चा में है। ये कपल महंगी कारों और पार्टियों के साथ-साथ नोट उड़ाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

Bastian Yotta

लॉस एंजिलिस। सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति का बखान करना धीरे-धीरे नया ट्रेंड बनता जा रहा है। जर्मनी का एक कपल अपनी ऐसी ही लाइफस्टाइल के कारण काफी चर्चा में है। ये कपल महंगी कारों और पार्टियों के साथ-साथ नोट उड़ाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जर्मनी के म्यूनिख के रहने वाले बैस्शियन योटा हर महीने 64 लाख रुपये खर्च कर देते हैं।

अपनी गरीबी से परेशान होकर शुरू की मेहनत

अपनी गरीबी से परेशान होकर शुरू की मेहनत

Next Shark वेबसाइट के अनुसार 38 वर्षीय बैस्शियन योटा एक वक्त पर काफी गरीब हुआ करते थे। वो मोटे थे और अपनी जिंदगी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे लेकिन फिर एक दिन उन्होंने फैसला लिया कि वो अपनी जिंदगी बदलेंगे। उन्हें हार से डर भी लगा लेकिन उन्होंने कोशिश करनी नहीं छोड़ी।

हर महीने उड़ा देते हैं 64 लाख रुपये

हर महीने उड़ा देते हैं 64 लाख रुपये

आज उनकी खुद की एक कॉस्मेटिक कंपनी है। इस कंपनी से उन्हें इतना मुनाफा है कि वो हर महीने 64 लाख रुपये बड़े आराम से उड़ा देते हैं। वो और उनकी पत्नी मारिया काफी लक्जूरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास लॉस एंजिलिस में 10 कमरों का घर और कई महंगी कारें हैं।

गाड़ियों पर थूकते थे लोग

गाड़ियों पर थूकते थे लोग

उनकी और उनकी पत्नी म्यूनिख छोड़कर लॉस एंजिलिस में बस चुके हैं। बैस्शियन का कहना है कि उनकी लाइफस्टाइल से म्यूनिख में लोग जलते हैं। वो उनकी महंगी गाड़ियों पर थूकते थे इसिलए उन्होंने म्यूनिख छोड़ने का फैसला लिया।

कई लोगों ने की इन तस्वीरों की आलोचना

कई लोगों ने की इन तस्वीरों की आलोचना

बैस्शियन की अपनी आलीशान जिंदगी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। पूल पार्टियों से लेकर जमीन पर पड़े नोट, ऐसी कई तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल जाएगी। उनकी इन तस्वीरों की काफी लोगों ने आलोचना भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+