लादेन के बॉडीगार्ड पर हर माह करीब एक लाख रुपए खर्च कर रही है जर्मनी की सरकार
अल कायदा का पूर्व आतंकी और अमेरिका का 9 /11 जैसे आतंकी हमलों से दहलाने वाले आतंकी ओसामा बिन लादेन की मौत को सात वर्ष पूरे होने वाले हैं। इतने वर्षों के बाद भी उससे जुड़ी खबरों का आना सिलसिला जारी है। अब जर्मन मीडिया की ओर से एक और चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।
वॉशिंगटन। अल कायदा का पूर्व आतंकी और अमेरिका का 9 /11 जैसे आतंकी हमलों से दहलाने वाले आतंकी ओसामा बिन लादेन की मौत को सात वर्ष पूरे होने वाले हैं। इतने वर्षों के बाद भी उससे जुड़ी खबरों का आना सिलसिला जारी है। अब जर्मन मीडिया की ओर से एक और चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। जर्मन मीडिया की मानें तो जर्मन सरकार लादेन के बॉडीगार्ड रहे एक व्यक्ति पर हर वर्ष कई डॉलर खर्च कर रही है। निश्चित तौर पर यह खबर जर्मनी के लोगों और वहां की सरकार के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है। इस व्यक्ति का नाम सामी ए है और यह ट्यूनीशिया का रहने वाला है।

स्टूडेंट वीजा पर गया था जर्मनी
सामी ने लादेन के लिए अफगानिस्तान में साल 2000 में काम किया था। 42 वर्ष का सामी साल 1997 से जर्मनी में रह रहा है और तब से ही उसे हर वर्ष कल्याणकारी योजनाओं के तहत हर माह करीब 1,429 डॉलर मिलते हैं। जर्मनी की मीडिया ने उसका पूरा नाम देश में प्राइवेसी नियमों की वजह से जारी नहीं किया है। सामी स्टूडेंट वीजा पर दो दशक पहले जर्मनी गया था। कहा जाता है साल 2000 में उसने लादेन के कैंप्स में आतंकी प्रशिक्षण लिया था। साल 2005 में जर्मनी के डूससेलडोर्फ में एक ट्रायल के दौरान सामने आया था कि वह लादेन का बॉडीगार्ड है। ट्रायल के दौरान एक गवाह ने जज को बताया था कि सामी, लादेन के लिए काम करता था। सामी ने लादेन के साथ अपना किसी तरह का ताल्लुक होने से साफ इनकार कर दिया था। सामी की ओर से उसे साल 2006 में जर्मनी में शरण देने का अनुरोध किया गया लेकिन कोर्ट ने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद मनस्टर की एक कोर्ट ने उसे पब्लिक सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा खतरा माना।
आज भी चरमपंथियों के संपर्क में है सामी
जर्मन मीडिया की मानें तो आज भी उसके कई इस्लामिक चरमपंथियों के साथ संपर्क है। सामी इस समय अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ बोकहम सिटी में रह रहा है जो वेस्टर्न जर्मनी में है। उसे रोजाना एक लोकल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करना होता है। उसकी शरण देने के अनुरोध को ठुकराने के बाद उसे ट्यूनीशिया प्रत्यर्पित नहीं किया गया था। ऐसा डर था कि उसे वहां पर टॉर्चर किया जा सकता है। ट्यूनीशिया और कुछ अरब देशों को प्रत्यर्पित किए गए अपराधियों के खतरनाक देश माना जाता है। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर्स पर जिन दो प्लेन ने हमला किया था माना जाता है कि उसे हाईजैक करने वाले आतंकियों में से तीन जर्मनी के थे। ये आतंकी अल-कायदा की हैमबर्ग में मौजूद सेल के सदस्य थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications