अमेरिका में भारतीय रेस्टोरेंट में एक साथ मिले 12 शव, जॉर्जिया की घटना से हड़कंप, क्या ये हत्या का मामला है?
Georgia News: अमेरिका के जॉर्जिया के गुडौरी में एक भारतीय रेस्टोरेंट में एक साथ 12 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा है, कि शवों पर हिंसा के कोई निशान नहीं मिले हैं।
जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, इस घटना को जॉर्जिया के आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 116 के तहत 'लापरवाही से जान गंवाने का मामला' माना जा रहा है। पीड़ितों के बारे में माना जा रहा है, कि वे रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे और उन्हें दूसरी मंजिल पर सोने के लिए रखा गया था। शुरुआती जांच में शवों पर हिंसा के कोई निशान नहीं मिले हैं।

आंतरिक मंत्रालय ने बताया है, कि पास के बंद इनडोर स्थान में रखे एक जनरेटर का इस्तेमाल पिछली शाम बिजली गुल होने के बाद किया गया होगा। मृतकों में 11 विदेशी नागरिक हैं, जबकि एक जॉर्जियाई नागरिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ गहन जांच कर रहे हैं। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने पुष्टि की है, कि "मृत्यु की सही वजह का पता लगाने के लिए प्रासंगिक जांच और फोरेंसिक मेडिकल विश्लेषण का आदेश दिया गया है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है और इस बात की तफ्तीश की जा रही है, कि आखिर किन परिस्थितियों में एक साथ इतने लोगों की मौत हो गई है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने घटना की गहन जांच करने और सच्चाई का खुलासा करने का वादा किया है। मृतकों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications