Gaza Truce Deal: हमास ने अमेरिकी समेत तीन और बंधकों को किया रिहा, इजराइल भी छोड़ेगा 369 फिलिस्तीन कैदी
Gaza Truce Deal: हमास ने शनिवार 15 फरवरी को एक अमेरिकी समेत तीन इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया। रिहा किए गए इन बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले किया गया है। रेड क्रॉस इन बंधकों को इजराइली लेकर जा रही है। हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों के नाम सागुई डेकेल-चेन, साशा ट्रोफानोव और इएयर हॉर्न हैं।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद हमास ने इन बंधकों को रिहा किया है। सीजफायर डील के तहत बंधकों और फिलिस्तीनी कैदियों की यह छठी अदला-बदली थी। इस वक्त हमास के कब्जे में कुल 76 इजरायली बंधक हैं, जिनमें से हमास ने आज तीन बंधकों की रिहा कर दिया। इनकी रिहाई के साथ ही हमास के पास 73 बंधक बचे है।

वहीं, अब इजराइल, 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनमें से 36 उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, बाकी 333 कैदियों को इजराइल ने गाजा जंग के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह आशंका कम हो गई कि 42 दिनों के युद्ध विराम के खत्म होने से पहले समझौता टूट सकता है।
रिहा न करने की दी थी धमकी
आजतक की खबर के मुताबिक, पिछले दिनों हमाज ने पहले और ज्यादा बंधकों को रिहा न करने की धमकी दी थी। क्योंकि, उसने इजरायल पर गाजा में सहायता पहुंचाने से रोककर युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद इजरायल ने भी युद्ध फिर से शुरू करने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें: Donald Trump Ultimatum: 'हमास ने बंधकों को नहीं छोड़ा, तो सब कुछ बर्बाद', ट्रंप ने 5 दिनों का दिया अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications