चीन के भरे बाजार में हुआ विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल, VIDEO
चीन के एक भीड़ भरे बाजार में धमाका हुआ है जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसका एक वीडियो सामने आया है।
जिनझाऊ। चीन के उत्तर पूर्वी इलाके के शहर जिनझाऊ में गैस विस्फोट हुआ है। भीड़ भरे बाजार में यह विस्फोट हुआ जिसके बाद भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस विस्फोट में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

लिंघे नाइट मार्केट में यह विस्फोट हुआ। इसका वीडियो सामने आया है जिससे पता लगता है विस्फोट के बाद बाजार में क्या माहौल रहा। इस विस्फोट में चार लोगों के मरने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। लिंघे नाइट मार्केट में जिस वक्त यह विस्फोट हुआ उस वक्त काफी चहल-पहल थी।
भरे बाजार में जब लोग खरीदारी करने और खान-पान में व्यस्त थे तभी यह धमाका हुआ और माहौल में अचानक अफरातफरी मच गई। लोगों को जिधर रास्ता मिला, उधर की ओर भागे। इस विस्फोट का एक वीडियो जारी किया गया है, इसे आप भी देखिए।












Click it and Unblock the Notifications