विदेशी मीडिया को नहीं भा रही G20 की सफलता! ब्रिटिश अखबार ने भारत पर लगाया ऋषि सुनक की अनदेखी का आरोप
राजधानी दिल्ली में G20 समिट का भव्य आयोजन हुआ। इसकी सफलता से कुछ विदेशी मीडिया हाउस हताश हैं। इस वजह से प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए G20 के बारे में उल्टा-सीधा लिख रहे। इसमें एक नाम ब्रिटिश अखबार The Guardian का है।
दरअसल समिट में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक भी आए थे। वो इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं, ऐसे में उनको 'भारत का दामाद' भी कहा जाता है। वैसे तो उनका भव्य स्वागत हुआ, लेकिन The Guardian ने उस पर सवाल उठाए हैं।

अखबार के मुताबिक भारत को जो सत्कार ब्रिटिश पीएम का करना था, वो नहीं किया। उसने अमेरिका को ज्यादा महत्व दिया। उसने अपने आर्टिकल की शुरुआत भी 'Rishi who'? (ऋषि कौन) से की।
आर्टिकल में अखबार ने लिखा कि ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ भारत गए, लेकिन उनको वहां पर ज्यादा भाव नहीं मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, लेकिन सब कुछ वैसा नहीं रहा, जैसा ब्रिटिश पीएम ने उम्मीद की थी। अखबार ने इस बात का भी जिक्र किया कि भारतीय ऋषि सुनक को उनका दामाद कहते हैं।
पाबंदियों की भी की आलोचना
वहीं दिल्ली में कई देशों के वीवीआईपी आए थे, ऐसे में 8-10 सितंबर तक राजधानी के कई इलाकों में काफी पाबंदिया लगाई गईं। The Guardian ने इसकी भी आलोचना की। उसने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कई लोग बैठक में नहीं पहुंच पाए। इस वजह से सुनक की मुलाकात भी बहुत कम भारतीयों से हुई।
अखबार का दावा है कि ब्रिटिश पीएम पत्नी के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो बंद था। ऐसे में उनको दूसरे रेस्टोरेंट में जाना पड़ा।
हर दावा गलत
ब्रिटिश अखबार लॉकडाउन की बात कर रहा, लेकिन ऐसा नहीं था। जिस इलाके में ये सम्मेलन हो रहा था, वहां पर लोगों के आने-जाने पर रोक थी, बाकी जगहों पर सब कुछ सामान्य रखा गया था। ब्रिटिश पीएम ने मंदिर जाने की इच्छा जताई थी, जिस पर भारतीय एजेंसियों ने व्यवस्था की और वो परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर गए।
खुद पीएम सुनक ने क्या कहा?
भारत से जाते वक्त सुनक ने भारत दौरे की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि जी20 के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और धन्यवाद भारत के लोगों को मेरा भव्य स्वागत करने का। वैश्विक खाद्य सुरक्षा से लेकर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी तक, ये एक व्यस्त लेकिन सफल शिखर सम्मेलन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications